फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नोडल अधिकारी शासन स्कूलों पर धमके

नोडल अधिकारी शासन स्कूलों पर धमके

Sat, 16 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
नोडल अधिकारी शासन स्कूलों पर धमके

विज्ञापन
मिर्जापुर। शासन प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन कर रही है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी अशोक कुमार चौरसिया ने विकास खंड छानबे के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षण गुणवत्ता की जांच किया। उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछ कर पढ़ाई के स्तर का पता लगाया। इसके बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का भी औचक निरीक्षण किया।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए शासन ने प्रत्येक जिले के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। मिर्जापुर के नोडल अधिकारी अशोक कुमार चौरसिया ने विकास खंड छानबे के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय घमहापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षिक गुणवत्ता, एमडीएम और उसमें प्रयोग किए जाने वाली सामग्री, छात्रों की उपस्थिति और बच्चों की बौद्धिक क्षमता की जांच की। विद्यालय प्रबंध समिति और उसकी कार्रवाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी छानबे डा. प्रभाशंकर पांडेय और सिटी राजेश वैश्य ने स्कूलों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने विकास खंड सिटी, मड़िहान के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed