फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   यूपीकोका का किया स्वागत

यूपीकोका का किया स्वागत

Fri, 15 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
यूपीकोका का किया स्वागत
योगी सरकार द्वारा प्रदेश में यूपीकोका कानून लागू किए जाने के निर्णय का अधिकारियों, ठेकेदारों समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया है। कहा कि इससे न सिर्फ अपराधी कार्रवाई से डरेंगे। प्रदेश सरकार ने बाहुबल के दम पर विभागों के ठेके हथियाने, फिरौती के लिए अपहरण करने एवं अवैध खनन कराने वाले समेत अन्य माफियाओं एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए यूपी में यूपीकोका कानून लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सदन में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रस्ताव पारित होते ही यह कानून प्रदेश भर में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में डरा धमका कर या पैसे का लालच देकर किसी भी ठेेके को बाहुबली हथिया लेते हैं। वहीं अपराधी पैसे के लिए किसी का भी अपहरण कर लेते हैं। कहीं कहीं तो पैसा मिलने के बावजूद अपहरण किए गए व्यक्ति की हत्या भी कर देते हैं, ताकि वह उनकी पहचान दूसरे को न बता दें। इसके अलावा अन्य अपराधी भी लूट, हत्या, डकैती आदि को खुलेआम अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

फोटो
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पहले जब लोक निर्माण विभाग में टेंडर खुलवाया जाता था, तो दबंग लोगों का दबदबा रहता था, लेकिन उसके बाद जिलाधिकारी के यहां टेंडर खोला जाने लगा। जिससे उसमें कमी आई। जब से शासन ने सारे टेंडर ऑनलाइन कर दिए हैं तब से समस्या समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
खनन अधिकारी आरबी सिंह का कहना है कि कड़े कानून जरूर बनने चाहिए। ऐसे कानून के बनने से कार्रवाई करने वालों को अपराधियों की नकेल कसने में और बल मिलेगा।
फोटो
महुवरिया निवासी ठेकेदार रमाशंकर तिवारी ने कहा कि यूपीकोका से काफी फायदा होगा। इससे अपराधियों एवं माफियाओं पर लगाम लगेगा। काननू तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।

फोटो
अष्टभुजा कंक्शट्रक्शन वाराणसी के ठेकेदार संतोष सिंह ने कहा कि विभागों से होने वाला सभी ठेका अब ऑनलाइन हो गया है। जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। फिर भी ऐसे कानून जरूर लागू होने चाहिए। क्योंकि बार बार कानून तोड़ने वाले अपराधियों एवं माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो सके। जिससे उनके सबक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed