{"_id":"5a2d7e9c4f1c1bd9798c1e37","slug":"191512930972-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ ने भीटी की टीम को 39 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ ने भीटी की टीम को 39 रन से हराया
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत राजगढ़ बाजार में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत शनिवार को सहारा कप क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया गया। इसमें राजगढ़ की टीम ने भीटी की टीम को 39 रनों से हराते हुए मैच जीत लिया।
मैच का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य शैलेष सिंह पटेल और मड़िहान कोतवाल केके सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मड़िहान कोतवाल व राजगढ़ चौकी प्रभारी अभय नाथ सिंह यादव द्वारा खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच राजगढ़ व भीटीे टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजगढ़ की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 108 रन बनाई। जबाब में उतरी भीटी की टीम 69 रन ही बना पायी। इस तरह राजगढ़ टीम 39 रन से विजयी रही। इस अवसर पर राजगढ़ चौकी प्रभारी अभय नाथ यादव, राज कुमार सिंह, गौतम उपाध्याय, संतबीर मौर्य, अवधेश कुमार, नरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।