{"_id":"5a26ebb94f1c1bd9798c0eca","slug":"191512500153-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर करें निस्तारण
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
चौपाल में संबोधित करते जिलाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने सदर तहसील में जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अवैध कब्जे, पैमाइश न होने और पेयजल समस्या से संबंधित शिकायतें अधिक आईं। कुल 177 मामलों में सात का निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को समय से समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर पैैमाईश, अवैध कब्जा, पेंशन, सिंचाई, पेयजल आदि की समस्याएं छाई रहीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मामलों का निस्तारण करके वादी को मोबाइल पर सूचना दें। इस दौरान एसपी आशीष तिवारी, एसडीएम सदर अरविंद चौहान, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, तहसीलदार विकास पांडेय आदि मौजूद रहे। लालगंज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार पांडेय ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान 68 मामलों में सिर्फ तीन का निस्तारण किया गया। चुनार तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 87 मामले आए जिसमें से सात का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम अविनाश चन्द्र त्रिपाठी, तहसीलदार सुरेन्द्र बहादुर सिंह आदि रहे। मड़िहान तहसील में एसडीएम सविता यादव ने जनता की समस्याएं सुनीं।
उधर, जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने विकास खंड सिटी के अघौली गांव में मंगलवार को चौपाल लगा कर जनता की समस्याएं सुनीं। चौपाल में वृद्धा, दिव्यांग, विधवा पेंशन, पेयजल, कब्जे, शौचालय आदि की शिकायतें आईं। चौपाल में ग्रामीणों को आवासीय भूमि पट्टा, कृषि ऋण मोचन, सौभाग्य योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान पीडी डा. हरिचरण सिंह, बीडीओ सिटी सुनील तिवारी, डीपीओ प्रमोद सिंह, डीएसओ अंजनी सिंह ने विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।