फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सीडीओ ने मरीजों को बांटा फल

सीडीओ ने मरीजों को बांटा फल

Wed, 01 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने मरीजों को बांटा फल
विज्ञापन

मिर्जापुर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती अखंडता दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर संकल्प दिवस मनाया गया। स्कूलों से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद लौह पुरुष के जीवन और राष्ट्रीय एकता व अखंडता विषय पर प्रतियोगिताएं हुईं। माध्यमिक विद्यालयों के सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन के योगदान पर भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। पक्की सराय स्थित इंदिरा पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया। शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद, अर्चना चौबेे, स्वरूप सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, राजन निषाद, आकाश सोनकर, संजय यादव, नसरत खां, सुभाष सर्वहारा मौजूद रहे। केबी कॉलेज के बीएड विभाग में हुई विचार गोष्ठी में पूर्व विभागाध्यक्ष डा. मुकुंददेव त्रिपाठी, डा. सुनीता त्रिपाठी, जीडी बिनानी कॉलेज में प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल विचार व्यक्त किए। राजकीय इंटर कॉलेज में आशियाना फाउंडेशन के ं नशा मुक्ति पर कार्यक्रम में एसडीएम सदर अरविंद कुमार चौहान, डा. राजकेश यादव, विवेक सिंह राजपूत छात्रों को जागरूक किया। केएम कॉलेज में राष्ट्रीय अखंडता दिवस पर नीलम कुमारी ने सरदार पटेल कृतित्व पर प्रकाश डाला। बसंत इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

कछवा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय व कछवां क्रिश्चियन स्कूल के बच्चों ने रैली निकाला, जो रामकिंकर उपाध्याय पार्क में आकर समाप्त हुआ। सीखड़ क्षेत्र के मॉडल इंटर कॉलेज रुदौली, मेड़ियां मे विधायक अनुराग सिंह ने रन फार यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। प्रबंधक डा. श्याम नारायण सिंह, रविन्द्र नारायण सिंह, प्रभात सिंह, सरोज सिंह आदि मौजूद थे । अदलहाट क्षेत्र के सरदार पटेल इंटर कॉलेज कोलना में पटेल जयंती व इंदिरा गांधी निर्वाण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक नीलरतन पटेल, विशिष्ट अतिथि रमाशंकर सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी उदय सिंह, प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह ने पटेल स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना दल के कैंप कार्यालय पर सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। भरुहना चौराहे से पं. रामचंद्र शुक्ल पार्क तक दौड़ का आयोजन किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, रत्नाकर मिश्रा, राहुल प्रकाश कोल ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed