{"_id":"59f3825b4f1c1bb6678b7e68","slug":"191509130843-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्याग्रह के समर्थन में चलाया जागरुकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्याग्रह के समर्थन में चलाया जागरुकता अभियान
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज। भारतीय कोल आदिवासी उत्थान समिति के तत्वावधान में रैपुरी में चल रहे अनिश्चित् कालीन सत्याग्रह के समर्थन में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री भंडारी कोल ने लालगंज तहसील क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान कहा कि कोल समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने तक आंदोलन चलता रहेगा क्योंकि अभी तक सभी राजनीतिक दल गुमराह करने का काम किया है। इसलिए कोल समाज प्रत्येक क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है।शुक्रवार को संयुक्त मंत्री भंडारी कोल ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में संपर्क करके कोल आदिवासी समाज को जागरूक किया। उन्होंने जगह जगह छोटी छोटी गोष्ठियों के माध्यम से जागरूकता अभियान के उद्देश्य के बारे में बताया कि कोल समाज को अनुसूचित जनजाति को दर्जा दिलाने के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू कोल सत्याग्रह आंदोलन रैपुरी में चला रहे हैं। कहा कि ऐसे आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कोल आदिवासी समाज को सहयोग करना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फौजदार कोल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोल समाज का समय रहते हुए हक नहीं मिला तो भविष्य में आंदोलन की रणनीति को धार दिया जाएगा। राष्ट्रीय मंत्री प्रभुनाथ कोल ने कहा कि आजादी के बाद से कोल समाज की उपेक्षा जारी है। इसलिए संगठित होकर सत्याग्रह आंदोलन को मजबूत करें । कहा कि देश के विकास में आदिवासी कोल समाज का महान योगदान को नकारा जा रहा है। जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा । जनजागरूकता अभियान रामपुर कामता,मटियारी खुर्द,खोमर मैना,चकिया,बेलहा,थरपरसिया, कठवार दुबार कला,कोलकम,लालापुर,जैकर,चौका ,भेड़ा, गड़बड़,महुलार ,पतेर,जमौहरा,गढवा,तिलांव, निनवार, बसकोप, निबावल,कोटार,सगरा आदि गांव में सघन संपर्क करके जागरूक किया। जागरूकता अभियान टीम में कल्लन कोल,लालजी कोल,श्याम कुमार कोल,मंगला कोल ,बच्चू कोल आदि शामिल रहे।