{"_id":"59a1c6b74f1c1b83108b4809","slug":"191503774391-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बज्रपात से सांस की मौत बहू समेत आधा दर्जन महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बज्रपात से सांस की मौत बहू समेत आधा दर्जन महिला झुलसी
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। इलाके के तीन गांवों में शनिवार को बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बहू समेत छह महिलाएं झुलस गईं। बिजली के हाईवोल्टेज विद्युत लाइनों पर गिरने से कई गांवों में करेंट उतर गया जबकि कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। जूनियर इंजीनियर विजय कुमार यादव ने बताया कि लाइन दुरुस्त करने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है।
दोपहर में अचानक गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। डेढियां गांव में अचानक वर्षा शुरू होने के कारण लोग घरेलू सामान और कपड़े आदि बचाने के लिए भागदौड़ करने लगे। अचानक बिजली गिरी और मोहन विश्वकर्मा की पत्नी राधा (48) उसकी चपेट में आ गई। कुछ दूर पर खड़ी बहू अनीता (22) को भी झटका लगा। राधा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनीता झुलस गई। आसपास के कई गांवों में बिजली गिरने की सूचना है। सहरसा गांव में सुरेंद्र की पत्नी उषा (32), डढ़िया में ही रामेश्वर की पत्नी सिंधु झुलस गई। पड़रिया गांव में पंचू की पत्नी सीमा (28) तथा महाजन की पुत्री हीरावती (15) और बभनी थपनवा में जड़ावती पत्नी लाली कोल 50 वर्ष भी घर बिजली गिरने से झुलस गई। महिलाओं को सीएचसी मड़िहान और पटेहरा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली जगह-जगह विद्युत खंभों पर गिरी, जिससे हाईवोल्टेज तार टूटकर गिर गए। इससे एरियल बंच कंडक्टर भी पिघल गया और घरों में हाईवोल्टेज करेंट दौड़ गया। इससे कई लोगों के घरों के विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। आपूर्ति बाधित हो गई है। कई पोल के इंसुलेटर टूट गए हैं। उप जिलाधिकारी सविता यादव ने बताया कि लेखपालों को गांवों में भेजा गया है और पीड़ितों का पता लगाया जा रहा है। उनको नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।