{"_id":"599b29644f1c1bfc2c8b456c","slug":"191503340900-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछवां। आवास हेतु चयनित पात्रों को नाम काटे जाने से नाराज मझवां क्षेत्र के चडीया नरायनपुर गांव के मुसहर बस्ती की महिलाओं ने सोमवार को विकास खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सचिव द्वारा ग्रामीणों का पासबुक अपने पास रखे जाने पर आक्रोशित महिलाओं ने विकास खण्ड कार्यालय पर नारेबाजी की। बाद में महिलाओं ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा नरायनपुर के वर्ष 2016-17 में चयनित आवास के लाभार्थियों से सेक्रेटरी और प्रधान पैसा वसूल रहे हैं । लाभार्थियों का आरोप है कि शासन द्वारा जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही हो ।इस दौरान विजयी, ,टुनटुन देवी,मीना देवी,प्रतिमा,सोनी, कल्पना आदि मौजूद रहीं।