{"_id":"5953fee94f1c1b015f8b4714","slug":"191498676969-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज। खरिहट ग्राम में स्थित नारायण विंध्य इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही संपूर्ण बदलाव की आधार है, इसके बिना समाज जागरूक नहीं हो सकता है। कहा कि समय-समय पर शिक्षा ने नवीनता का सृजन करके मानवता को मजबूत बनाने में सहयोग दिया है। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख जय सिंह ने कहा कि बचपन को सुंदर एवं उज्ज्वल शिक्षा के जरिये ही बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आईएसए से लेकर जज बनने का सपना बच्चे विद्यालय में ही देखते हैं। हूबलाल दूबे ने कहा कि गांव के बच्चों को आगे पढने में विद्यालय का अहम भूमिका है। डा. दशरथ दूबे ने कहा कि वार्षिकोत्सव साल भर के गतिविधियों का आईना है। समारोह में बच्चों ने अपने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। संचालन कृष्ण कुमार दूबे ने किया। इस दौरान श्याम लाल दूबे, अनिल दूबे, संजय पांडेय, प्रधान दिनेश दूबे, डब्बू पांडेय, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय मौजूूद रहे।