{"_id":"66b7cd83e8982938e50767ea","slug":"19-lakhs-looted-from-the-block-coordinator-of-a-finance-company-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-120428-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: फाइनेंस कंपनी के ब्लाॅक कोऑर्डिनेटर से 19 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: फाइनेंस कंपनी के ब्लाॅक कोऑर्डिनेटर से 19 लाख की लूट
विज्ञापन
जमालपुर। अदलहाट-ओड़ी मार्ग पर भदावल गांव के पास शुक्रवार को देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक फाइनेंस कंपनी के ब्लाॅक कोऑर्डिनेटर की पिटाई कर बाइक सवार बदमाश बैग में रखे 19 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पास के खेत में काम कर रहे किसान की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एएसपी ऑपरेशन ने भी एसओजी व आस-पास के थाने की पुलिस के साथ छानबीन की। पुलिस प्रथम दृष्टया पैसे के लेनदेन का मामला बताकर जांच कर रही है।
जमालपुर क्षेत्र के एक फाइनेंस कंपनी में तीन साल से कार्यरत ब्लाॅक कोऑर्डिनेटर प्रवीण पटेल उर्फ राहुल पटेल निवासी जमालपुर मिल्की कैश कलेक्शन करते हैं। प्रतिदिन की तरह वे शुक्रवार को अपने दोस्त दीपू खरवार के साथ वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में कलेक्शन करते हुए चुनार, कैलहट, अदलहाट होते हुए घर लौट रहे थे। रास्ते में अदलहाट से ओड़ी मार्ग होते हुए भदावल पहुंचे थे कि एक बाइक पर आए तीन लोगों ने आगे गाड़ी लगाकर प्रवीण को रोक लिया। उसी बीच दो बाइकों से चार लोग और आ गए। सभी ने मिलकर प्रवीण पटेल पर हमला कर दिया और उनके पास से रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए। पास के खेत में किसान रात में सिंचाई कर रहा था। उसे प्रवीण ने आवाज लगाई। इसके बाद किसान पास पहुंचा। किसान के पास मोबाइल फोन नहीं था। 200 मीटर आगे एक मकान में जाकर मोबाइल फोन मांगकर पीआरवी-112 को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला जमालपुर तथा अदलहाट के बीच का था। इस बीच शनिवार को सुबह सीओ चुनार ने जांच की तो मामला जमालपुर थाना क्षेत्र का निकला।
एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने भी एसओजी व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। खेत में प्रवीण का ईयर फोन मिला। उसका मोबाइल फोन नहीं मिला। थानाध्यक्ष रामनरायन राम ने बताया कि लूट का मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। कितने रुपये बैग में थे, कन्फर्म नहीं है। कलेक्शन किए गए स्थान से ब्योरा जुटाया जा रहा है। सीसी फुटेज में प्रवीण अकेले दिखाई दे रहा है। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह का कहना है कि फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला युवक अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में उसका बैग छीन लिए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व जमालपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रथम दृष्टया मामला पैसे के लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।