{"_id":"5ca8f77fbdec22140012dfd4","slug":"181554577279-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवसं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवसं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। शास्त्री पुल के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी के शिविर कार्यालय पर शनिवार को पार्टी का 39वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई थी। 39 वर्षों के लंबे सफर के बाद भाजपा 2014 में भारत में अपने दम पर सरकार बनाने में कामयाब हुई। इस बार स्थापना दिवस इसलिए भी खास है क्योंकि पार्टी पांच साल तक सत्ता में रहने के बाद चुनावी समर में है।
उन्होंने कहा कि 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी। 1977 में इंदिरा गांधी ने जब देश में आपातकाल की घोषणा की तो जनसंघ में कई दलों का विलय हुआ और जनता पार्टी वजूद में आई। जनता पार्टी ने 1977 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली। इसके बाद जनता दल में फूट पड़ी और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई। बीजेपी के स्तंभ पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई पार्टी के पहले अध्यक्ष बने। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी बीजेपी के संस्थापक सदस्य रहे। बीजेपी को राष्ट्रव्यापी पार्टी बनाने में मुरली मनोहर जोशी और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत का अहम योगदान रहा है।
मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि बीजेपी एक ऐसा संगठन है जिसमें ऐसे असंख्य कार्यकर्ता हैं जिसका कोई परिवार नहीं है और वह पार्टी को ही अपना परिवार मानते हैं। संचालन जिला महामंत्री आशू कांत चुनाहे ने किया। लाल बहादुर सिंह, नगर पालिका चेयरमैन मनोज जयसवाल, रमेश दुबे, राकेश शुक्ला, अनिल सिंह, उत्तर मौर्या, दिनेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी विरेंद्र प्रताप यादव, प्रदीप सोनकर, विनोद शंकर पांडेय आदि उपस्थित थे।