{"_id":"5c797ac1bdec22533443941f","slug":"181551465153-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने 290 सड़कों का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ने 290 सड़कों का किया शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज महुवरिया के मैदान में लोक निर्माण विभाग की ओर से आयोजित सरकार का संकल्प सड़कों का हो कायाकल्प अभियान के तहत 2019-20 में मरम्मत होने वाली 290 सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चाभी प्रदान की। साथ ही 13 दिव्यांगजनों को उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए ट्राई साइकिल भी वितरण किया।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जनपद में 290 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। 35 करोड़ 25 लाख 44 हजार रुपये की लागत से मरम्मत होने वाली इन सड़कों की लंबाई 440.68 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि विकास खंड छानबे में 115, मड़िहान 58, मझवां 49, चुनार में 45 तथा मिर्जापुर में 23 सड़कों की मरम्मत होगी। मरम्मत होने वाली सड़कों में सबसे अधिक छानबे विकास खंड में 115 सड़कों की मरम्मत होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा गांव के लोगों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया गया। इसी क्रम में वर्ष 2019-20 में 290 सड़कों को विभिन्न विकास खंडों के निर्माण कराने के लिए आज शिलान्यास किया गया। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि सड़कों को इस तरह से बनाया जाए कि हर मौसम की मार को ये झेल सके। खराब नहीं हो। उन्होंने कहा कि गरीब निर्धन परिवारों को भारत सरकार के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 वर्ग मीटर में आवास बनवाने के लिए तीन किश्तों में पैसा दिया जाएगा। इसमें प्रथम किश्त 44 हजार, द्वितीय 76 तथा तीसरी किश्त दस हजार कुल एक लाख 30 हजार रुपया दिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि जनपद में इस वित्तीय वर्ष 7526 आवास लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 5634 आवास पूर्ण करा लिए गए हैं। इस दौरान सीडीओ प्रियंका निरंजन, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला, पीडी ऋषिमुनी उपाध्याय के अलावा पीडब्ल्यूडी के चीफ सत्य प्रकाश पांडेय, अधिशासी अभियंता रमेश राम, जिलाध्यक्ष अपना दल रमाकांत पटेल आदि मौजूद रहे।