{"_id":"5c1a96fdbdec2256c065291a","slug":"181545246461-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत लहर ठंड से ठिठुरन,नगर में अलाव जलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीत लहर ठंड से ठिठुरन,नगर में अलाव जलवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा । ठंड से निबटने के लिए नगर पालिका ने अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं की है। शीतलहर और कोहरे के कारण राहगीर और सड़क, चौराहों के किनारे रात गुजारने वाले गरीबों की हालत खराब है। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के साथ नगर पालिका के सभासद पालिका के चेयरमैन से अलाव जलवाने की मांग कर रहे हैं।
ठंड शुरू होने के पहले नगर पालिका अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था कर लेता था लेकिन इस बार पालिका ने ध्यान नहीं दिया। अलाव के लिए नगर में लकड़ी नहीं गिरने से राहगीरों के साथ ही नगर वासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । पालिका द्वारा नगर के 60 स्थानों पर अलाव जलवाया जाता है । जिससे नगरवासियों को ठंड से निजात मिलती है । पालिका के सभासद कृष्ण कुमार व इरशाद आलम ने बताया कि ठंड को देखते हुए पालिका के चेयरमैन व ईओ से अलाव जलवाने की मांग की जा चुकी है । बता दे कि जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने तीन दिन पूर्व ही पालिका को नगर में ठंड को देखते हुए अलाव जलवाने का निर्देश दिया था उसके बाद भी पालिका प्रशासन अलाव जलवाने को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है । सोमवार को नगर में ठंड लगने से एक व्यक्ति की भी मौत हो चुकी है । इसके बाद भी जिम्मेदार बेखबर हैं ।