{"_id":"5bae7ac8867a5570eb37c44b","slug":"181538161352-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"*मड़िहान थाने में नक्सल ट्रेनिंग शुरू एएसपी नें लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
*मड़िहान थाने में नक्सल ट्रेनिंग शुरू एएसपी नें लिया जायजा
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। स्थानीय थाने में शुक्रवार से नक्सल बैच की ट्रेनिंग प्रारंभ हो गई। यह ट्रेनिंग एडीजी रेंज वाराणसी के निर्देश पर दी जा रही है । इस ट्रेनिंग में सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल सहित 30 की बैच की बनाकर ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमें ट्रेनिंग को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग के ट्रेनर के अलावा सीआरपीएफ के प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है ।
यह नक्सल ट्रेनिंग 15- 15दिनों की लगातार चलती रहेगी । पहले इसी ट्रेनिंग के लिए लोगों को अलीगढ़ जाना पड़ता था जिससे एक को समय का नुकसान ही दूसरे ट्रेनिंग पर ब्यय भी ज्यादा आता था। ट्रेनिंग स्थल का जायजा लेने के लिए पहुंचे एएसपी नक्सल अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रेनिंग से पुलिस विभाग को काफी राहत मिलेगी ।जिसके बाद उन्होंने थाने का मासिक मुआयना भी किया जिसमें साफ सफाई का ध्यान, वर्दी की सफाई,मामलों का निस्तारण, लोगों से मधुर व्यवहार ,आदि के बारे में निर्देश दिया ।इस दौरान एएसपी के अलावा इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह ,इंस्पेक्टर आरपी यादव, सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ,राम दरस राम, राम बदन यादव, अखिलेश पांडेय ,आदि लोग मौजूद रहे।