फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जीएम से कर्मचारियों की वार्ता विफल, कर्मचारियों में रोष

जीएम से कर्मचारियों की वार्ता विफल, कर्मचारियों में रोष

Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जीएम से कर्मचारियों की वार्ता विफल, कर्मचारियों में रोष
टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर ठेका कर्मचारियों ने बुधवार को क्रमिक अनशन किया। बुधवार को अभय कुमार पांडेय, अजय सिंह, रामजी यादव, दयाराम मौर्य, विजय शंकर ने क्रमिक अनशन किया। ठेका कर्मचारियों की छह सूत्री मांगों को लेकर महा प्रबंधक रामजी तिवारी से वार्ता किया, लेकिन वार्ता विफल रही।
विज्ञापन

प्रांतीय सचिव जीत लाल मौर्य ने कहा कि बीएसएनएल विभाग द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। विभाग में करोड़ों रूपए के मजदूरी घोटाले की जांच होनी चाहिए। कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए। जिला सचिव सुरेशचंद्र ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दूरसंचार विभाग के प्रबंधक द्वारा महज आश्वासन दिया जा रहा है। आज तक संपूर्ण बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं कराया गया है। ईपीएफ, ईएसआई, सामाजिक सुरक्षा आदि सुविधाओं को नहीं दिया जा रहा है। जबकि उक्त सुविधाओं को लागू करने के लिए भारत सरकार, श्रम मंत्रालय और बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों द्वारा आदेश जारी किया जा चुका है। बीएसएनएल कर्मचारी न्यूनतम वेतनमान, लंबित मजदूरी का भुगतान, मजदूरों को मजदूरी का भुगतान चेक अथवा सीधे खाते में करने की मांग कर रहे है। संचालन सुरेश चंद्र बिंद ने किया। इस दौरान धनेश मौर्य, दयाराम मौर्य, शोभनाथ, जगदीश यादव, राजेंद्र प्रसाद, त्रिभुवन सिंह, मंगलदत्त मिश्र, विजय बहादुर, सुनील यादव, चक्रधारी, राजाराम, धीरेंद्र कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed