{"_id":"5ae0c29c4f1c1b3b0b8b67f4","slug":"181524679324-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन समस्याओं के निराकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन समस्याओं के निराकरण की मांग
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। मानवाधिकार मिशन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी ने शहर की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा और निराकरण की मांग किया। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर के सबरी चुंगी, इमामबाडा, चेतगंज, त्रिमोहानी वार्ड में पुलिस कर्मियों के तैनात होते ही जाम की समस्या बनी हुई है। शौचालय और आवास बनाने के लिए खाते में धन आने के बाद भी दुरुपयोग किया जा रहा है। मामले की जांच कराई जाए। नगर में वार्डो में हैंडपंप खराब पड़े है, जिसकी मरम्मत नगर पालिका द्वारा कराई जाए। सुरेंद्र देव पांडेय ने कहा कि नौकरी के लिए युवा छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन फार्म भरवाने के बाद रद्द कर दिया जा रहा है, जिसकी जांच कराई जाए। इस दौरान आशीष कनौजिया, दिलावर खां, किशन, साजिद खां, बाबा गुप्ता, श्याम नारायण, लव कुमार पांडेय, सत्य प्रकाश गुप्त, इंद्रजीत मौर्य, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।