{"_id":"5adf76214f1c1b23338b4d50","slug":"181524594209-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा की दी जानकारी
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न स्कूलों छात्र छात्राओं एवं स्काऊट गाइड कैडेट ने मंगलवार को नगर के भरुहना चौराहे से जीआईसी तक रैली निकाला। रैली को संभागीय परिवहन अधिकारी ओपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
इसदौरान एआरआरटीओ यूबी सिंह ने बताया गया कि सड़क पर चलते समय यातायात निमयों का पालन करे। बाइक चलाते हेलमेट का प्रयोग करे। चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट लगाए। नशा करके वाहन नहीं चलाए। स्पीड से बाइक समेत अन्य वाहन नहीं चलाए। जल्द बाजी में किसी गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास नहीं करे। ऐसा करने से वह कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। एआरटीओ अल्का शुक्ला ने बताया कि समस्त चालक नियमों के अनुसार चलाए। बिना लाइसेंस एवं गाड़ी के कागज के बगैर वाहन नहीं चलाए। अभिभावकों से अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं देने की अपील की। रैली में बीएलजे इंटर कालेज, माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज, जेसी कन्या इंटर कालेज, सुंदर मुंदर बालिका इंटर कालेज, महर्षि दयानंद बालिका इंटर कोलज, के स्काउड गाडइ कैडेट शामिल रहे। इसके अलावा स्काउड गाइड के जिला समन्वयक कमलेश द्विवेदी, एआरटीओ जेपी सिंह, एआरएम सीसी राम, नितिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।