फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   संविधान निर्माता को जनता ने जयंती पर किया याद

संविधान निर्माता को जनता ने जयंती पर किया याद

Sun, 15 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
संविधान निर्माता को जनता ने जयंती पर किया याद
डा. आंबेडकर की जयंती मनाते बसपा नेता।
मिर्जापुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शनिवार को जिले भर में मनाई गई। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं, स्कूल-कालेजों और सामाजिक संगठनों ने जयंती मनाई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब दलित और शोषित वर्ग की आवाज थे। कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बाबा साहब के जीवन को अनुकरणीय बताते हुए उनके बताए गए रास्ते का अनुसरण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

केबी कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान डॉ दयाशंकर पांठक, प्राचार्य डा. भवभूति मिश्र और डा. रमेशचंद्र ओझा ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। पालीटेक्निक कॉलेज में प्रधानाचार्य बसंत लाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेवली में राघवेंद्र कुंवर शुक्ल, रामजी श्रीवास्तव, जीजीआईसी बरौंधा हलिया में ज्योति, जीएचएस कुशहा में केके दुबे, जीजीआईसी कछवां में शालिनी, जीएचएस उसरी पांडेय लालगंज में स्वाति गुप्ता, जीजीआईसी डोमनपुर में मीना सिंह, जीएचएस शाहपुर में एसके शुक्ल, बीएसपी कानवेंट स्कूल मुंहकुचवा में पूर्व अध्यक्ष राजेश दुबे ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों को बाबा साहब के बारे में बताया गया। ज्ञानोदय बाल एवं महिला कलयाण समिति से संचालित बाल गृह बालिका में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। अधीक्षिका अर्चना सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय में कर्मचारियों ने डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान नागेंद्र सिंह, धीरेंद्रधर दूबे, सुशील त्रिपाठी, सुभाष वर्मा, आनंद प्रजापति, महाराज प्रसाद, गणेश झा, शिवकुमार मौजूद रहे। उधर, वन कर्मी अनिल कुमार सिंह ने पौधरोपण किया और लोगोें को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह के नेतृत्व में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता में ईशा वर्मा प्रथम, कायनात द्वितीय और हर्ष तृतीय स्थान पर रहे। इन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य महेंद्र सोनकर, ओमप्रकाश, राम बाबू सविता, बसंत लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलोें ने शनिवार को बाबा साहब की जयंती मनाई। इस दौरान डॉ. आंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। लोहिया ट्रस्ट में जयंती पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान अर्चना गुप्ता, अरूण कुमार दुबे, सुरेंद्र सिंह पटेल, जवाहिर मौर्य, गुलाबचंद्र यादव, विजय बाबू मिश्र मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित जयंती कार्यक्रम में बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। घुरहुपट्टी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नसरत खा, राजन निषाद, आकाश सोनकर, अमिताभ पांडेय मौजूद रहे। घुरहुपट्टी में समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मण उमर के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। इस दौरान राजेंद्र रत्ना, मुश्ताक अहमद, राज कुमल सिंह, गिरधारी यादव, संजय पाल, अशोक भारती आदि मौजूद रहे। सेमरा बेलौहा में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष बसंत लाल के आवास पर डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि बाबा साहब की राह पर चलना हम सब का कर्तव्य है। इस दौरान राजधर दूबे, शशिभूषण दूबे, दीपचंद्र जैन, सुधाकर, शिवशंकर चौबे, छविनाथ, संजय कुमार मौजूद रहे। तरकापुर पोखरी में ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी के जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाकपा की ओर से कृष्णनगर नटवा में जयंती मनाई गई। इस मौके पर दिनेश यादव मौजूद रहे। पेहटी चौराहा में अनुसूचित जाति कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में दिलीप कुमार शर्मा ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन के आह्वान पर डा. आंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ मिश्र के नेतृत्व में शोभा यात्रा नारघाट शहीद उद्यान में प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद त्रिमुहानी होते हुए घंटाघर पहुंची। घंटाघर में सभा में राजकुमारी खत्री, पुष्पेंद्र द्विवेदी, राम आसरे सरोज, मनिराम कोल, विष्णु सोनकर, प्रदीप सोनकर, श्याम सुंदर केसरी, उमा जायसवाल ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
घंटाघर स्थित नगर पालिका कार्यालय परिसर में डा. आंबेडकर की जयंती पर सहभोज का आयोजन किया गया। सहभोज में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, केके शुक्ला, सतीश राय, पप्पू लाल, दुर्गा श्रीवास्तव, सभासद जावेद, ताबीर शौकत, कर्मचारी और सफाई कर्मचारियों संग सहभोज किया।




ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती
मिर्जापुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई। भाजपा की ओर से मगरहां में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मंडल अध्यक्ष रविंद्र नारायण सिंह ने बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने की अपील की।

इस दौरान डा. मारकंडेय सिंह, विजय नारायण सिंह, फूलगेन सिंह, प्रमोद पांडेय, नीरज पांडेय, आनंद शर्मा, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया पर जयंती मनाई गई। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, संज्ञा सिंह, सुनीता, चंद्रेश आदि रहे। क्षेत्र के बीदापुर, धनैता, सेमरा, खैरा, मेड़िया, अदलपुरा में जयंती मनाई गई। पहाड़ी के पड़री, बेलवन, कठिनई, सिंधोरा, पहिती, भरपुरा, शेष का पुरा, अमरिती में जयंती मनाई गई। ड्रमंडगंज के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मड़वा धनावल तथा बडौही में बाबा साहब की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक राहुल प्रकाश ने संबोधित किया। इस मौके पर कुलदीप पटेल, सुरेंद्र बहादुर सिंह, ताराचंद अग्रहरि आदि रहे। वन क्षेत्र के मलिन बस्ती में बाबा साहब की चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन आदर्श पर प्रकाश डाला गया । साथ ही 21 पौधे रोपे गए। क्षेत्रीय वनाधिकारी ड्रमंडगंज एसपी सिंह ने बाबा साहब के आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान डिप्टी रेंजर पप्पू राम, महेश प्रताप सिंह, लव कुमार शुक्ला, धीरज केशरी ने भी पौधे रोपे। अदलहाट क्षेत्र के करहट, नियामतपुर कला, छोटा मिर्जापुर, नई बस्ती, बघेडा, भोरमार माफी, अगरसंड रामपुर, श्रुतीहार, जयंती मनाई गई। पहाड़ी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भवरख में जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान राजनाथ तिवारी, चंद्रकला, सीमा देवी, शिवांगी सिंह आदि रहे। मड़िहान स्थित प्राथमिक विद्यालय जमुई दक्षिण, चुनार तहसील सभागार उपजिलाधिकारी चुनार अविनाश चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस दौरान तहसीलदार सुरेन्द्र बहादुर सिंह, तेजप्रकाश, दिवेदी, मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोहिया नगर स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष नंदलाल केशरी, भरत कुमार जौहरी, चंद्रहास गुप्ता, रमेश चंद्र साहू, जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे। जमालपुर में जयंती पर भजन कीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान प्रधान मधु सिंह, डा. महेंद्र भारतीय, फूलचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed