{"_id":"5ad0f55b4f1c1b9f098b4671","slug":"181523643739-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष बने क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष बने क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी
मिर्जापुर। नगर के भोला गार्डेन में क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व डायरेक्टर संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष संतोष दूबे को शपथ ग्रहण कराया।
मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि किसानों के विकास में सहकारिता अहम भूमिका निभाता है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा और मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्य कर रही है। अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि सहकारिता का उद्देश्य किसानों के सर्वांगीण विकास के पूर्णता को प्रदान करना है। आज देश में सहकारिता किसानों के माध्यम से अनेक प्रकार की योजनाएं नौजवानों के रोजगार में अहम भूमिका निभा रही है। इस दौरान जिला महामंत्री रमेश दुबे, जगदीश सिंह पटेल, महेंद्र गिरि, विनोदशंकर पांडेय ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान नागेंद्र सिंह, रमेश, पंकज, जय प्रकाश, अशोक मौर्य,रवि पांडेय, प्रदीप सोनकर, स्वामीनाथ सिंह, राजेंद्र, विजय बहादुर मौर्य आदि मौजूद रहे।