{"_id":"5a429cfa4f1c1b4c528bbd41","slug":"181514315002-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य के विरोध में अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य के विरोध में अनशन शुरू
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के कलवारी गांव स्थित विवादित जमीन पर निर्माण कार्य के विरोध में तहसील के एक अधिवक्ता मंगलवार को उपजिलाधिकारी न्यायलय के सामने तहसील बरामदे में अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठ गए। अधिवक्ता के सहयोग में स्वतंत्रता सेनानी ने भी न्याय की लड़ाई में कूद पड़े। आरोप है कि मड़िहान तहसील क्षेत्र के कलवारी गांव स्थित सड़क किनारे एक पुश्तैनी जमीन पर चाचा भतीजे का लंबे अर्से से न्यायालय में विवाद चल रहा है।चाचा ने विवादित जमीन को क्षेत्र के एक दबंग व्यक्ति को बेच दिया।क्रेता जमीन पर खनखोद व निर्माण कार्य स्थानीय अधिकारीयों की मिलीभगत से करने लगा।विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रुकवाने के लिए अधिवक्ता ने अधिकारियों से गुहार लगाई किंतु मामला आश्वासन तक सिमट कर रह गया।विवश होकर अधिवक्ता सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी मड़िहान के न्यायालय के सामने तहसील के बरामदे में दरी बिछा कर अनिश्चित कालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया।विवादित जमीन पर अबैध ढंग से हो रहे निर्माण कार्य के विरोध में संतकवीर नगर भदोही जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रकांत पांडेय भी अधिवक्ता के सहयोग में बैठ गए।