फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जमीन पर कब्जे को लेकर दो विभागों में तनातनी

जमीन पर कब्जे को लेकर दो विभागों में तनातनी

Sun, 26 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे को लेकर दो विभागों में तनातनी

विज्ञापन
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित राजकीय उद्यान में शनिवार को नगर पालिका परिषद की दीवार को आगे बढ़ाया जा रहा था। इस पर पालिका और उद्यान विभाग में तनातनी हो गई है। दीवार को पार्क की तरफ आगे बढ़ाने पर जिला उद्यान अधिकारी डा. शैलेंद्र देव दूबे ने आपत्ति जतायी। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे दीवार का निर्माण रोकने की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि जमीन नगर पालिका की है।
लालाडिग्गी स्थित राजकीय गांधी उद्यान पार्क का रखरखाव जिला उद्यान विभाग करता है। शनिवार को पार्क के दक्षिणी पश्चिमी छोर पर नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। जानकारी होने पर पहुंचे जिला उद्यान अधिकारी ने संबंधित ठेकेदार से आदेश मांगा जिस पर वह दिखा नहीं पाया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है। ऐसे में निर्माण कार्य कराया जाना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि राजकीय गांधी उद्यान पार्क शहरवासियों के लिए एकमात्र पार्क है, जो नगरवासियों की जीवन रेखा है। वर्तमान समय में सांसद अनुप्रिया पटेल द्वारा 21 जून को योग पार्क भी घोषित किया जा चुका है। जिसमें प्रतिदिन लोगों द्वारा योगाभ्यास किया जाता है। जिला उद्यान अधिकारी ने मामले की जानकारी तत्काल जिलाधिकारी को दिया। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद निर्माण कार्य रुक गया।
विज्ञापन


पार्क के सुंदरीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए शासन से 38 लाख रुपये मिले हैं। जनता के लिए यह पार्क बहुत उपयोगी है। इसे छोटा नहीं किया जाएगा।-बिमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed