{"_id":"59909d774f1c1b85338b47de","slug":"181502649719-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल सड़क की दशा सुधारने को धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल सड़क की दशा सुधारने को धरना जारी
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरायनपुर। खस्ताहाल सड़कों की दशा को सुधारने को लेकर ग्रामीण अडिग हैं। ग्रामीणों ने रविवार को चौथे दिन भी धरना पदर्शन जारी रखा। धरना प्रदर्शन के चार दिन बाद भी कोई भी अधिकारी धरनारत ग्रामीणों की सुध लेने नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में काफी रोष दिखा।
जनहित सेना के राजकुमार पटेल ने कहा कि सरकार सड़कों की दशा सुधारने को लेकर गंभीर नहीं है। जिससे क्षतिग्रस्त सड़क पर गिर कर लोग घायल हो रहे हैं। यह बहुत ही गंभीर समस्या है, इसका समाधान होने तक पांचों संगठनों और क्षेत्रीय जनता को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर बैकुंठपुर के पास 500 मीटर सड़क 15 वर्षों से गड्ढायुक, जर्जर और खतरनाक स्थिति में है, इसमें अब दर्जनों लोगों की मौत और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके 21 दिन पूर्व सांसद,विधायक चुनार, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी चुनार को पत्रक देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष अली जमीर खान ने कहा कि सरकार सड़कों की दशा को जल्द सुधरवाएं। धरने में भारतीय किसान यूनियन(भानु), भारत विकास परिषद शाखा, सर्राफा व्यापार मंडल, व्यापार मंडल के संयुक्त नेतृत्व में चल रहा है। अध्यक्षता करते हुए डा. चंद्रभान तिवारी ने कहा कि इसके बाद भी शासन-प्रशासन के लोग इसको गंभीरता से नहीं लेते हैं तो आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। संचालन डा. राजेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान अकीलुुद्दीन अहमद, अमरजीत सिंह, प्रवीण कुमार पटेल, कैलाश योगी, राजेश चौधरी, डा. ओम प्रकाश सिंह, मोहम्मद जकी, राजबहादुर सिंह, नागेन्द्र बहादुर सिंह, तुलसी दास गुप्ता, कमलेश सिंह, दिलीप कुमार जायसवाल, फणीद्र श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, शमीम देवलासी, कल्लू खान आदि मौजूद रहे।