फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   18 positive, including health worker, eight healthy

स्वास्थ्यकर्मी समेत 18 मिले पाजिटिव, आठ हुए स्वस्थ

Thu, 15 Oct 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
18 positive, including health worker, eight healthy
मिर्जापुर। जिले में बुधवार को लगातार 106 वें दिन 18 पाजिटिव मरीज मिले। आठ के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 18 मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या दो हजार 688 हो गई। दो हजार 465 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। इसमें 31 मरीजो की कोरोना से मौत हुई है। एक्टिव केस 192 है। 26 लोग आईसोलेशन व 94 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि बुधवार को एक हजार 288 की रिपोर्ट आई है। पाजिटिव पाए गए 18 लोगों में एक महिला और 17 पुरुष है। इसमें डीबीएल डगमगपुर पड़री से छह पुरुष, राजपुर आमघाट से एक पुरुष, पीरवाजे शहीद चुनार से एक पुरुष, पड़ेरी कछवां से एक पुरुष, पुरानी दशमी से एक पुरुष, खैरा सीखड़ से एक पुरुष, कतरन से एक पुरुष, चुनार सीमेंट फैक्ट्री से एक पुरुष, सिलोड़ी से एक पुरुष, खजुरौल चुनार से एक महिला, जमुहार राजगढ़ से एक पुरुष, नगवासी से एक पुरुष, पीएचसी विजयपुर से एक पुरुष है। आठ को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। डीबीएल चुनार से एक पुरुष, जीएआर दीक्षितपुर से पांच पुरुष,सुरेकापुरम से एक पुरुष, भैंसा कछवां से एक महिला को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक एक लाख 30 हजार 984 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 28 हजार 586 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 398 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 76 हजार 515 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 85 हाट स्पाट है। इसमें 66 ग्रामीण और 19 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन

मिर्जापुर-
कुल केस-2688
आईसोलेशन- 26
होम आईसोलेशन-94
स्वस्थ हुए- आठ
एक्टिव केस-192
कुल मौत-31
नए रोगी- 18
हाट स्पाट-85
जांच का लक्ष्य प्रतिदिन पूरा करें
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बुधवार को ट्रामा सेंटर अटैच एल-2 अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जांच प्रगति की जानकारी ली गयी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी को निर्देशित करते हुये कहा कि जॉंच के लिये प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रवार निर्धारित लक्ष्य प्रत्येक दिन पूरा किया जाए। कहा कि लक्ष्य से कम जांच करने पर लापरवाही मानते हुये कडी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मंडलीय अस्पताल में भर्ती होने वाले प्रत्येक मरीज की कोविड जॉंच ट्रूनेट अथवा एंटीजेन के द्वारा की जाये। उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्र मेला में प्रत्येक दुकानदारों की भी कोविड की जांच की जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed