{"_id":"64e269148c065d71690fe3d7","slug":"1776-patients-were-treated-at-chief-minister-health-fair-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-4260-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1776 मरीजों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1776 मरीजों का हुआ उपचार
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1776 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 747 पुरुष, 748 महिला और 281 बच्चे शामिल हैं। मेले में ज्यादातर वायरल फीवर व आई फ्लू से पीड़ित मरीज पहुंचे।
जिगना क्षेत्र के न्यू पीएचसी नरोइया, अकोढ़ी, विरौरा, विजयपुर, बिहसड़ा (कुशहा) में आयोजित मेले में कुल 204 रोगियों का इलाज किया गया।न्यू पीएचसी विजयपुर में डाॅ. पुनीत वर्मा, होम्योपैथ के डाॅ. डीके मिश्र, डाॅ. ज्योतिर्मय सिंह, डाॅ. सिद्धिनाथ दुबे आदि ने लोगों का संचारी रोगाें के प्रति जागरूक भी किया। हलिया क्षेत्र के न्यू पीएचसी मतवार, ड्रमंडगंज, बरौंधा में 171 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरित की गई। न्यू पीएचसी मतवार में डाॅ.अभिषेक जायसवाल, न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में डाॅ. निर्मल की देखरेख में मरीजों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ.कामेश्वर तिवारी ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। जमालपुर क्षेत्र के भाईपुर कला में डाॅ.सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में 78 एवं देवरीला में डाॅ. मनोज यादव की देखरेख में 72 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में आई फ्लू, वायरल फीवर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि के मरीज पहुंचे।