फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   172 students absent in scholarship examination

Mirzapur News: छात्रवृत्ति परीक्षा में 172 विद्यार्थी अनुपस्थित

Mon, 11 Nov 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
172 students absent in scholarship examination
मिर्जापुर। जिले के पांच केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए पंजीकृत 1726 विद्यार्थियों में से 1554 परीक्षा में शामिल हुए और 172 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन एएसजे इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर काॅलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर काॅलेज, बीएलजे इंटर कॉलेज व कांशीराम राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में किया गया। राजकीय इंटर काॅलेज में पंजीकृत 400 विद्यार्थियों में से 364 परीक्षा में शामिल हुए और 36 अनुपस्थित रहे। इसी तरह से एएसजे इंटर काॅलेज में भी पंजीकृत 400 विद्यार्थियों में से 364 परीक्षा में शामिल हुए और 36 अनुपस्थित रहे। बीएलजे इंटर काॅलेज में पंजीकृत 400 विद्यार्थियों में से 361 उपस्थित और 39 अनुपस्थित रहे। आर्य कन्या इंटर काॅलेज में पंजीकृत 400 विद्यार्थियों में से 355 परीक्षा में शामिल हुए 45 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार कांशीराम राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में पंजीकृत 126 विद्यार्थियों में से 110 परीक्षा में शामिल हुए और 16 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस राजकुमार दीक्षित ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई, जो दोपहर एक बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed