{"_id":"5cd86f5dbdec22076100b31a","slug":"171557688157-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित हुए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित हुए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव मतदान के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिला पंचायत सभागार में रविवार में प्रशिक्षण दिया गया। उनको ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वोटिंग के दिन मतदेय स्थल के अंदर पीठासीन अधिकारी और पोलिंग स्टेशन के बाहर व अपने पूरे क्षेत्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट की कानून-शांति व्यवस्था तथा सभी बूथों पर सभी प्रकार की व्यवस्थायें कराने की बड़ी जिम्मेदारी है। इस बार 21 जोनल व 145 सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव की कमान संभालेंगे।
डीएम अनुुराग पटेल ने कहा वोटिंग के दिन सेक्टर मजिस्ट्रेट की बड़ी भूमिका होती है। इसलिए वे ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में जान लें ताकि कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाये। यदि इससे संबंधित शिकायत आती है तो उसका निस्तारण समय रहते किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक पोलिंग स्टेशन के क्षेत्र के पांच-पांच संभ्रातं व्यक्तियों का मोबाइल नंबर अपर जिलाधिकारी से प्राप्त कर लें। यदि कहीं भी भ्रमण के दौरान किसी गड़बड़ी की सूचना व अफवाह आती है तो वहां से दूर होने की स्थिति में सबसे पहले किसी न किसी सम्भ्रात व्यक्ति से दूरभाष पर वार्ता कर जानकारी प्राप्त कर लें। किसी भी समस्या का निराकरण सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा स्वयं किया जायेगा।
कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने थाने पर पर पहुंचे कर वहां के एसओ का मोबाइल नंबर, पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित एक्शन टीम का मोबाइल नंबर तथा अपने क्षेत्र के सभी पीठासीन अधिकारियों व मतदान कार्मिकों का मोबाइल नंबर अपने पासे अवश्य रखें। जिलाधिकारी ने सभी को बूथों का भ्रमण करने को कहा। भ्रमण के दौरान गांवों में लोगों से वार्ता कर यह भी पता लगायें कि यदि कहीं किसी के द्वारा वोट डालने क लिए डरवाया धमकाया जा रहा हो तो कार्रवाई करें। ईवीएम मशीन में किसी भी तरह की गड़बडी होने की दशा में प्रत्येक विधानसभावार दो इंजीनियर जो भेल कंपनी से आये उनका भी मोबाइल नंबर अपने पास रखें। ये इंजीनियर संबंधित तहसीलों में रहेेंगे।
विज्ञापन
सभी जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एक-एक मास्टर ट्रेनर भी रहेेगे ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। कहा कि मतदान पार्टियों की रवानगी व पोलिंग स्टेशन पहुंचने की जानकारी 18 मई की रात्रि को अवश्य दें तथा 19 मई को प्रात: 07 बजे शांतिपूर्ण व सकुशल मतदान प्रारंभ हो गया, इसकी सूचना कंट्रोल रूम व अपने जोनल मजिस्ट्रेट तथा आरओ को अवश्य दें। इसके अलावा प्रत्येक दो-दो घंटे बाद मतदान का प्रतिशत कंट्रोल रूम में सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा दिया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी यूपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी एमए अन्सारी, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय के अलावा सभी अधिकारी उपस्थित रहे।