{"_id":"5c9d1bdfbdec2214607930e5","slug":"171553800159-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक आवास पूरे न हुए तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च तक आवास पूरे न हुए तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। किसी भी दशा में प्रधानमंत्री आवास 31 मार्च से पहले पूरे किए जाएं। इस मामले में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त न की जाएगी। बीडीओ हलिया ने गुरुवार को अपने कार्यालय में हुए साप्ताहिक बैठक के दौरान ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों पर शिकंजा कसते हुए यह चेतावनी दी।
दो दिन पूर्व मुख्यालय पर आवासों की हुई समीक्षा और सीडीओ से मिली फटकार बाद बीडीओ नंदलाल कुमार के तेवर तल्ख रहे। उन्होंने ग्राम पंचायतवार आवासों की हुई समीक्षा बैठक में शिथिल रवैया पाए जाने पर संबंधित सचिवों को चेतावनी दी। बीडीओ ने पाया कि 2017-18 और 2018 -19 में धन आहरण के बावजूद बरौंधा में 258 आवासों के सापेक्ष 248 आवास ही बन पाए हैं। बरया ग्राम सभा में 95 आवासों के सापेक्ष 88 ही आवास पूरे हुए। चंद्रगढ़ मुड़ेल में 62 आवास के सापेक्ष 46 आवास ही बन पाए हैं। गड़बड़ा गोकुल ग्रामसभा में 52 आवासों के सापेक्ष में 38, गौरवा में 109 के सापेक्ष 78, हर्रा में 130 के सापेक्ष 117, थोंथा में 88 के सापेक्ष 78 ही बन पाए हैं। बताते चलें कि हलिया विकासखंड में 5568 आवासों के सापेक्ष 490 आवासों के न पूूरे होने पर दो दिन पूर्व मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने फटकार लगाते हुए आवासों को पूर्ण कराने के लिए ब्लाक सचिवों के अलावा छानबे और कोन ब्लॉक के 19 सचिवों की ड्यूटी लगाई गई है।
पीएम आवास के नाम पर ब्लाककर्मियों पर लगाया धन उगाही का आरोप
जमालपुर। स्थानीय विकास खंड के शेरवां गांव निवासिनी दिव्यांग निशा देवी ने तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर ब्लाककर्मियों पर प्रधानमंत्री आवास के नाम पर धन उगाही का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि सूची में नाम रहने के बावजूद पीएम आवास नहीं दिया जा रहा है। धन उगाही के लिए बार-बार अनावश्यक रूप से दौड़ाया जा रहा है। निशा देवी ने बताया कि वह दिव्यांग है फिर भी प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय के लिए ब्लाक का चक्कर काटने को विवश है।
विज्ञापन
ब्लाककर्मी बताकर महिलाओं से वसूले पांच-पांच हजार
हलिया। स्थानीय विकास खंड में दोबारा प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगों ने दो महिलाओं से पांच-पांच हजार रुपये ठग लिए। महिलाएं पैसा वापस पाने के लिए थाने से लेकर ब्लाक मुख्यालय के चक्कर काट रही हैं।
हलिया थाना क्षेत्र के महुगढ़ गांव निवासिनी रेनू तिवारी पत्नी स्वर्गीय शिवशंकर और शकुंतला पत्नी उमाशंकर ने खंड विकास अधिकारी और थानाध्यक्ष हलिया को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि गुरुवार को बाइक पर सवार एक व्यक्ति घर पहुंचा। अपने को ब्लाककर्मी बताते हुए दुबारा आवास दिलाने के नाम पर पांच-पांच हजार रुपए की मांग की। पहले तो महिलाओं को विश्वास नहीं हुआ जब उसने अपना नाम अजय दुबे और मोबाइल नंबर दिया तो महिलाओं को सहज विश्वास हो गया। लालच में पड़कर महिलाओं ने घर में रखे पैसे के अलावा इधर उधर से उधार मांगकर उसे दे दिया। उसके जाने के बाद आसपास के लोगों ने उस व्यक्ति के बारे मेें पूछा तो महिलाओं ने सब कुछ बता दिया। परिजन जब दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो स्वीच ऑफ बताने लगा। ठगगिरी की शिकार महिलाओं ने थाना और ब्लाक मुख्यालय पर अपनी शिकायत देते हुए न्याय गुहार लगाई।