फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हाथ में झाड़ू न देख सफाईकर्मी पर विफरे डीपीआरओ, किया निलंबित

हाथ में झाड़ू न देख सफाईकर्मी पर विफरे डीपीआरओ, किया निलंबित

Tue, 05 Mar 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
हाथ में झाड़ू न देख सफाईकर्मी पर विफरे डीपीआरओ, किया निलंबित
मिर्जापुर। महाशिवरात्रि पर जनपद के शिवालयों और आसपास के मेला क्षेत्र का सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले सफाईकर्मियों का न सिर्फ एक दिन का वेतन काटा बल्कि दो सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से सफाईकर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव सिटी विकास खंड के कुशहां क्षेत्र में पहुंचे तो वहां गंदगी पाई। इस पर उन्होंने मेले में बिना झाड़ू के मेला क्षेत्र का आनंद उठा रहे पिपराडाड़ में तैनात सफाईकर्मी कैलाश और जिउती में तैनात सुशील को निलंबित कर दिया। दोनों सफाईकर्मियों की ड्यूटी मेला क्षेत्र में लगाई गई थी। इस दौरान कुशहां में तैनात चार सफाईकर्मी अनुपस्थित पाए गए। इनका उन्होंने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। डीपीआरओ ने कहा कि अपनी तैनाती स्थल पर न जाने और जिम्मेदारी न निभाने वाले सफाईकर्मियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सफाईकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव के स्कूल, कालेजों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन नजर रखते हुए साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। कहा कि शिथिलता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed