{"_id":"5c27c2dfbdec2256d34bce54","slug":"171546109663-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बस स्टैंडोँ की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बस स्टैंडोँ की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जनपद के तीन रोडवेज बस स्टैंड बेहतर सुविधा वाले होंगे। लगभग नौ करोड़ से मिर्जापुर, विंध्याचल और मड़िहान रोडवेज बस स्टैंड के सुधार के लिए परिवहन निगम की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। विंध्याचल रोडवेज को चमकाने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। निर्माण के बाद से आज तक मिर्जापुर, विंध्याचल तथा मड़िहान के रोडवेज बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण या सुधार नहीं किया गया था। इसी के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा तथा मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने एआरएम सीबी राम से तीनों रोडवेज बस स्टैंडों के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजने को कहा था। एआरएम ने तीनों का प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा। जिस पर शासन ने मंजूरी दी थी। शासन ने विंध्याचल के सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ तथा मिर्जापुर के लिए पांच करोड़ और मड़िहान के लिए दो करोड़ का बजट देने की बात कही। इस क्रम में विंध्याचल के लिए दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। जबकि मिर्जापुर और विंध्याचल के लिए अभी बजट जारी करने का निर्देश दिया गया है। विंध्याचल में बजट मिलने पर 500 यात्रियों के लिए यात्री शेड, पुराने भवन का सौंदर्यीकरण, मैदान की इंटरलाकिंग, बाउंड्रीवाल, पीने के लिए आरों मशीन, मोबाइल चार्जर के लिए पाइंट आदि का निर्माण कराया गया है।
इनसेट
मांगे थे 50 करोड़ रुपये
मिर्जापुर रोडवेज बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण के लिए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन से परिवहन निगम द्वारा 50 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। ताकि उसे एक मॉडल रोडवेज बस स्टैंड बनाया जा सके। लेकिन आईओसी इसके लिए तैयारी नहीं हुआ। वह बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण कराने के लिए बस पांच करोड़ रुपया देने के लिए तैयार हुआ। जिससे अब केवल उसका सौंदर्यीकरण ही कराया जा सकेगा।
इनसेट
भावा और पुजागिर में भी रोडवेज बसें रुकेंगी
जनता की मांग पर पर अब जनपद के दो रूटों पर रोडवेज बस का ठहराव होगा। इसके लिए शासनादेश आ चुका है। एआरएम ने सोमवार से बसों के ठहराव का निर्देश दिया है। मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग के भावा और मिर्जापुर औराई मार्ग के पुरजागिर के पास रोडवेज बस का ठहराव किए जाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
वर्जन
जनपद के तीन रोडवेज बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण होना है। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन के पास भेज दिया था। जिस पर शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। विंध्याचल में तो कार्य भी चल रहा है। सीबी राम एआरएम मिर्जापुर