फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   किसानों की आय दोगुनी करने को सरकार गंभीर

किसानों की आय दोगुनी करने को सरकार गंभीर

Wed, 19 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
किसानों की आय दोगुनी करने को सरकार गंभीर
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मड़िहान क्षेत्र के कई गांवों में मंगलवार को भ्रमण किया। इस दौरान चौपाल लगाकर किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर गंभीर है। सरकार जनता के हित में काम कर रही है।
विज्ञापन

देवरी, मडिहान, मलुआ, सूगापाख, सेरूआं, गढवां, कुशुम्भा, चौबेपुर, गोपालपुर ब्लाक के पटेहरा में चौपाल लगाकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। कहा कि आज किसानों को यूरिया व खाद की समस्या नहीं है। किसानों को बिजली मिल रही है। गांव के गरीब ग्रामीणों के घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गांव की महिलाओं को रसोई गैस का कनेक्शन दिया जा रहा है। चौपाल के दौरान देवरी कला के विनोद सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में व्यापक अनियमितता है। गरीब ग्रामीणों को इसका लाभ पूरा नहीं मिल पा रहा है। शिवपाल ने कहा कि गांव में सिंचाई की समस्या है, बिना सिंचाई के फसल सूख जाती है। सूगापाख की भाग्यवती अग्रहरी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने में गैस एजेंसी हीलाहवाली कर रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर होगा। इस दौरान अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, अवधेश पटेल, गिरीश चंद्र पटेल, राजू पटेल, चंचला पटेल, शिवनरायन विश्वकर्मा, कल्लू यादव, कपूर कोल, मुन्नी लाल प्रधान, चुनमुन कोल, राजेश पाल, अर्जुन, प्रदीप, भुनेश्वर, हंसराज कोल, संजय कोल, विजय प्रजापति, मनीष गौड़, बुध्धन धैकार, लालमनि, शेषनरायण, राकेश, रामविलास, कैलास, रमेश पटेल नेता, सुजीत पटेल, उदय पटेल, राजकुमार पटेल, अनिल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed