फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विंध्य दरबार में बही रसधार

विंध्य दरबार में बही रसधार

Thu, 23 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विंध्य दरबार में बही रसधार
विंध्याचल। श्री विंध्य शक्ति संघ के तत्वावधान में मंगलवार की रात विंध्य धाम परिसर में अखिल भारतीय कजली महोत्सव का आयोजन किया गया। संघ के 46 वें वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित कजली महोत्सव में ख्यातिलब्ध कला-साधकों ने अपनी प्रस्तुतियों को माता के चरणों में समर्पित किया। वाराणसी, इलाहाबाद, औरंगाबाद, मिर्जापुर के कलाकारों सहित देश के कई अन्य हिस्सों से आए कलाकारों ने अपने कजली गायन, वादन, एवं शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तों को खूब प्रसन्न किया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ संस्था संस्थापक पं. सिद्धेश्वरी प्रसाद उपाध्याय ने मां विंध्यवासिनी देवी के विधिवत पूजन-अर्चन व दीप जलाने के साथ किया। सावन के एकादशी तिथि मंगलवार की रात कलाकारों के मधुर कजली गीतों के माध्यम से श्रोता सावन का आनंद लेते रहे। वाराणसी की शैलबाला ने मिर्जापुर में विंध्याचली मइया का दरबार बा..एवं पिया मेंहदी मंगाई द मोतीझील से..प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इलाहाबाद की गीतांजलि मौर्या ने- बरसन लागे बदरिया.. से एवं गायिका प्रतिमा मिश्रा ने- सावन में घेरि आई बदरिया..सुनाकर वातावरण को सावनमय बना दिया। गायिका सुमन अग्रहरि ने- बहे झूरि झूरि पूरबी बरयरिया..एवं गायिका जया प्रज्ञा ने- सावन में पिया कजरी सुनाई द...पेश कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इलाहाबाद की बीना सिंह के नृत्य ग्रुप के कलाकारों ने राधा की झांकी व फूलों संग राधा-कृष्ण की होली सहित कई अन्य झांकियों से मन मोह लिया। इसी क्रम में औरंगाबाद से आई ममता ग्रुप ने राधा-कृष्ण की मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। वाराणसी की नृत्यांगना अंकिता देव ने अपने भावपूर्ण कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की। कलाकारों के साथ ढोलक पर सोनू पाठक, आर्गन पर अरविंद पांडेय, पैड पर आलम तथा तबला पर राहुल दूबे ने कुशल संगत किया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल व संस्था संस्थापक ने कलाकारों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार व अंकिता खत्री ने किया। इस दौरान शंकर लाल, दिनेश तिवारी, श्री उपाध्याय, नारायण शाह, गौरव सिंह, शक्ति उपाध्याय, प्रमोद चंद मौर्य, मनीष रावत सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed