{"_id":"5b43a14b4f1c1b0e278b56eb","slug":"171531158859-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर प्लांट मालिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशर प्लांट मालिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते निषाद समाज के लोग
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र में एक क्रशर प्लांट मालिक व उनके लोगों की ओर से ग्रामीणों की गई पिटाई से क्षुब्ध राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्लांट मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि विंध्याचल थाना क्षेत्र में जेसीबी के जरिए हो रहे कार्य के दौरान 11 हजार वोल्टेज विद्युत खंभा तथा तार तोड़ दिया गया था। विरोध के दौरान क्रशर मालिक व उनके गुर्गों ने बंदूक व राइफल के बट से ग्रामीणों की पिटाई की। नेेताओं ने कहा कि स्थानीय थाने में शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई न की गई। नेताओं ने कहा कि क्रेशर प्लांट द्वार गलत ढंग से 15 से 20 फीट बोर करवाकर बारुद से ब्लास्टिंग करने से उससे प्रदूषण से ग्रामीण जनता पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि विस्फोट होने से घर व मकान की दीवारें तक फट जा रही हैं। नेताओं ने इस मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष संतोष केवट, घनश्याम केवट, श्याम नरेश, राजकुमार केवट, तुलसीदास बिन्द, रामसजीवन बिन्द आदि मौजूद रहे।