{"_id":"5abfcfe74f1c1ba9618b4b7f","slug":"171522520039-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर हिंदू युवा वाहिनी ने की आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर हिंदू युवा वाहिनी ने की आरती
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
संकट मोचन मंदिर में आरती करते हिंयुवा के सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के संकट मोचन मंदिर पर हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिला संयोजक अमित श्रीनेत ने कहा कि हनुमान चरित्र, ज्ञान, भक्ति तथा राष्ट्र सुरक्षा से ओत-प्रोत रहा है। गोष्ठी के बाद कार्यकर्ताओं ने संकट मोचन हनुमान जी का आरती कर मंगल कामना की।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के भक्ति में लीन रहने वाले महाबली हनुमान ने माता सीता की खोज सात समुंदर पार जाकर लगाया था। जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने हनुमान जयंती पर संकट हरने वाले पवन सुत हनुमान की राम भक्ति के बारे में लोगों को बताया। मंडल प्रभारी संजय चंद ने बताया कि हनुमान जी बल, बुद्घि, विद्या तीनों के धनी थे। उन्होंने सभी से कहा कि हनुमान जी की प्रतिदिन पूजा पाठ करना चाहिए। गोष्ठी के के बाद हनुमान जी की आरती के मंत्रों के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने आरती उतारी। वक्ताओं में सौरभ मोदनवाल, सुनील सिंह, पवन मालवीय, बालाजी, रीगन जायसवाल, सुरेश गुप्ता, शंभू अग्रवाल, गुल्लू अग्रवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश, विनय केशरवानी, मयंक अग्रहरि, अंकित धवन, प्रमोद तिवारी, रोहित सोनी, गौरव उमर आदि उपस्थित रहे। संचालन हेमंत सिंह ने किया।