फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत में 6733 मामलों निस्तारण, तीन लाख

राष्ट्रीय लोक अदालत में 6733 मामलों निस्तारण, तीन लाख

Sun, 11 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 6733 मामलों निस्तारण, तीन लाख
मिर्जापुर। कचहरी स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में कार्यालय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरविंद कुमार मिश्र एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश विशेष शर्मा नेे मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इसमें 6733 मामलों का निस्तारण व तीन लाख 84 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही 27 मोटर दुर्घटनाग्रस्त मुकदमों का भी निस्तारण हुआ। मृतकों व घायलों के परिजनों को विभिन्न बीमा कंपनियों से एक करोड़ 22 लाख 45 हजार प्रतिकर दिलाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी जनपद न्यायाधीश विशेष वर्मा ने पंच मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों तथा पांच अन्य वादों का सुलह समझौता कराकर निस्तारण कराया। साथ ही घायलों व मृतकों के परिजनों को 17 लाख 85 हजार रूपया प्रतिकर दिलाया। विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट संजय हरि शुक्ला ने सात मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों तथा 32 विद्युत वादों का निस्तारण कराया व 30 लाख पांच हजार प्रतिकर दिलाया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी आलोक पांडेय ने चार मोटर दुर्घटना व सात विद्युत वादों का निस्तारण व 19 लाख 55 हजार रूपया प्रतिकर दिलाया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश देवकांत शुक्ला ने चार मोटर दुर्घटना व सात अन्य वादों का निस्तारण एवं 19 लाख 55 हजार प्रतिकर दिलाया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पीएन श्रीवास्तव ने एक वाद का निस्तारण व प्रतिकर दिलाया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश राम लखन सिंह चंद्रौल ने नौ मोटर दुर्घटना व पांच अन्य वादों का निस्तारण एवं 39 लाख 75 हजार प्रतिकर दिलाया। प्रधान न्यायाधीश व परिवार न्यायालय पृथ्वी पाल ने 27 पारिवारिक मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राम प्रताप सिंह राणा ने 440 मुकदमों का निस्तारण व एक करोड़ 62 लाख व सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी अल्का यादव ने 59 लघु आपराधिक वाद व 14 सक्सेशन वादों का निस्तारण एवं याचीकर्ताओं के पक्ष में 39 लाख 44 हजार छह सौ 87 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी की। साथ ही इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, इलाहाबाद बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि बैंकों के कुल 1296 मामलों का निस्तारण किया व दो करोड़ 43 लाख 72 हजार वसूली की गई। इसके अलावा स्थायी लोक अदालत चेयरमैन चिन्तामणि ने छह, प्रथम एसीजीएम मनोज कुमार सिंह, द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नित्या पांडेय, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन रमाकांत प्रसाद, सिविल जज जूनियर डिवीजन चुनार बटेश्वर कुमार व अल्का यादव ने मुकदमों का निस्तारण किया। साथ ही अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन आकांक्षा मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव जैन, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन मोना सिंह एवं विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 14 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण व 6650 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed