{"_id":"5a7f377f4f1c1bff388b77cc","slug":"171518286719-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरणबद्घ तरीके से पूरा करें विकास कार्य:प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरणबद्घ तरीके से पूरा करें विकास कार्य:प्रभारी मंत्री
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा करते जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। प्रदेश के वित्त मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को समय से पूरा करने और योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़कों के निर्माण में विलंब पर नाराजगी जताई।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और राष्ट्रीय पेयजल ग्रामीण योजना की समीक्षा के दौरान सीडीओ प्रियंका निरंजन ने बताया कि राजगढ़ ब्लॉक में 11 बोरिंग की गई है। चार स्थानों पर पानी की टंकी रखी गई है। पटेहरा ब्लॉक में 27 स्थानों पर बोरिंग हुई है। प्रभारी मंत्री ने एसपी आशीष तिवारी को अपराध पर अंकुश के लिए त्वरित कार्रवाई करने आरटीओ तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री को बताया गया कि 2017-18 में 703 ओवर लोड वाहन पकड़े गए। इस दौरान मिर्जापुर वाराणसी वाया चुनार सरकारी बस चलाने की मांग की गई। बताया गया कि सूचना पर समय से एंबुलेंस पहुंच रही है। हलिया और लालगंज में एंबुलेंस कम है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि 2017-18 में 1548 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था जिनमें से 1169 का पेंशन आवेदन पास हो गया है। विकलांगों के यूनिट आईडी के लिए 73 प्रतिशत लोगों का सत्यापन हुआ है। प्रभारी मंत्री ने हलिया और लालगंज में तार जर्जर होने, छानबे विकास खंड़ के जिगना में पावर हाउस की स्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि नटवां में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। सौभाग्य बिजली योजना के तहत 96 कैंपों का आयोजन करके 8434 लोगों को कनेक्शन दिया गया है।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि सामूहिक योजना के तहत सभी विधायकों के क्षेत्रों में 100 कन्याओं के विवाह कराने का लक्ष्य है, जिसे मार्च तक पूरा करना है। प्रभारी मंत्री ने मनरेगा मजदूरों के भुगतान समय से करने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, सिंचाई की भी समीक्षा की। इस दौरान सदर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने जिला पंचायत सभागार में सोलर पंप, वर्मी कंपोस्ट एवं कृषि यंत्र योजना के तहत 2017-18 में चयनित 48 किसानों में चेक वितरित किया। कहा कि किसानों के उत्थान तथा आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने कृषि योजनाओं संबंधी जानकारी दी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार की शाम बरैनी भटौली घाट पर बन रहे पक्का पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान बरैनी घाट की तरफ सड़क निर्माण के कार्य में विलंब होने पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजीव श्रीवास्तव को चेताया और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। साथ ही सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक गेंदा लाल को पुल निर्माण का कार्य अप्रैल तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने बताया कि पुल के दोनों तरफ कंकरीट करना बाकी रह गया है। सड़क कार्य पूरा करने के लिए 81 करोड़ रुपये शासन ने दिया है। बरैनी घाट पर दो करोड़ की लागत से मिट्टी डाली गई थी जो 2013 के बाढ़ में बह गई। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि 34 करोड़ का प्रस्ताव मिट्टी और प्रोडक्शन कार्य के लिए मुख्यालय को भेजा गया है। बजट मिलने के दो माह के अंदर सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। इस दौरान प्रोडक्शन मैनेजर एके सिंह,एके सिंह एई चुनार, मनोज पांडेय, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।