फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ओडीएफ बनाने को जिले में चलेगा विशेष अभियान

ओडीएफ बनाने को जिले में चलेगा विशेष अभियान

Fri, 09 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ओडीएफ बनाने को जिले में चलेगा विशेष अभियान
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद को 31 मार्च तक खुले में शौच मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आगामी 10 फरवरी से विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सभी ब्लॉकों में शेष शौचालयों के लिए एक साथ गड्ढा खोदा जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन अभियान को गति देने के लिए 10 फरवरी से गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत करने जा रही है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि अभियान के तहत ग्राम पंचायतों शेष बचे शौचालयों का निर्माण युद्घ स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओडीएफ की निरंतरता बनाए रखने के लिए सभी 809 गांवों में स्वच्छताग्रहियों को तैनात किया जा रहा है। स्वच्छताग्रही गांवों में जाकर ग्रामीणों को प्रेरित करेंगे, जिससे कोई भी ग्रामीण खुले में शौच करने नही जाए। विकास खंड सिटी में 3348, छानबे में 846, जमालपुर में 3050, पहाड़ी में 2050, राजगढ़ में 2886, लालगंज में 1016, हलिया में 3640 और पटेहरा में 1978 सहित 18 हजार 814 गड्ढे खोदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत गड्ढा खोदो अभियान के तहत 9407 शौचालयों के गड्ढा खोदवाना शुरू करें। उन्होंने कहा कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ब्लॉक प्रेरक, प्रधान और सचिव की जिम्मेदारी होगी की गड्ढों की खुदाई कराई जाए। निर्धारित तिथियों को सभी शौचालयों की चिनाई भी एक साथ होनी है। सिटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत जसोवर में एडीओ पंचायत, बीसी मनीष पांडेय और विभा बिंद ने अपनी निगरानी में शौचालय के लिए गड्ढा खोदवाया।
विज्ञापन

इनसेट
शौचालयों का हो रहा सत्यापन
मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बन रहे शौचालयों का सत्यापन करने का निर्देश दिया। ब्लॉक समन्वयक कीर्ति दुबे और मोहसिन खां ने पटेहरा ब्लॉक के बेदौली गांव में बन रहे शौचालयों का सत्यापन किया। लालगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुंशीपुर में बीसी जेपी शुक्ला ने ग्रामीणों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया। इसी प्रकार हलिया के नदौली में बीसी आशिक अली, लालगंज में रजनीश कुमार, नरायनपुर के नैपुरवा में राज कुमार शर्मा ने शौचालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed