फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पात्र बच्चों का छात्रवृति फार्म करें फारवर्ड: सीडीओ

पात्र बच्चों का छात्रवृति फार्म करें फारवर्ड: सीडीओ

Sat, 07 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
पात्र बच्चों का छात्रवृति फार्म करें फारवर्ड: सीडीओ

विज्ञापन
मिर्जापुर। छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले हर बच्चे का फार्म अग्रसारित होना चाहिए। एक भी बच्चे का आवेदन छूट जाता है तो लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह हिदायत मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को नगर के बीएलजे इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति संबंधी बैठक में प्रधानाचार्यों को दी।

सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी बच्चों से छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन फार्म भरवाएं, साथ ही सुनिश्चित करें कि सभी छात्रों का फार्म फारवर्ड हो। जिन प्रधानाचार्यों और नोडलों का डिजिटल सिग्नेचर एक्सपायर्ड हो चुका है, उसको दोबारा बनवा लें। जिससे छात्रवृत्ति फार्म को फारवर्ड करने में परेशानी नही हो। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह ने छात्रवृत्ति के फार्म भरने और अग्रसारण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कक्षा नौ व दस का 14 अक्तूबर, कक्षा 11 और 12 का एक नवंबर तथा उच्च कक्षाओं का फार्म 14 नवंबर तक अवश्य अग्रसारित कर दें। प्रभारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने शुल्क प्रतिपूर्ति की जानकारी दी। डीआईओएस फूलचंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा सत्र 2017-18 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का शत प्रतिशत फार्म भरवाएं। कहा कि सभी हाईस्कूल, इंटर कॉलेज, महाविद्यालय, आईटीआई, पालीटेक्निक, बीटीसी, बीएड, मेडिकल, विधि कॉलेजों कार्य को गंभीरता से लें। बैठक में प्रधानाचार्य श्यामजी सोनी, डा. बीनारानी सिंह, संतोष सिंह, अशोक शुक्ल, धर्मजीत सिंह, संजय मिश्रा, अनिता यादव, गीता सिंह, सुषमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed