{"_id":"59909d814f1c1bb6568b45e0","slug":"171502649729-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए मांगे आवेदन
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया के स्टेशन रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए सपा की बूथ स्तरीय बैठक बुलाई गई। बैठक में नगर पालिका के चुनाव के संबंध में चर्चा करते हुए कहा गया कि जो पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाए गए हों और अपने क्षेत्र से नगर निकाय का चुनाव लड़ना चाहते हो अपने आवेदन के साथ कैंप कार्यालय पर पहुंचे।
बैठक के दौरान नगर विधानसभा प्रभारी डा. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि जब हम बूथ स्तर पर मजबूर रहेंगे तभी लड़ाई लड़ सकते हैं। नगर प्रभारी राजकुमार सोना ने कहा कि मोदी योगी राज में जिस तरह गोरखपुर कांड हुआ इससे साफ जाहिर होता है कि ये लोग कितने जनहित कार्यों के लिए गंभीर हैं। इसे देश और प्रदेश की जनता समझ गई है। ये सरकार विकास न करते हुए केवल जनता को गुमराह कर रही है। कहा कि सपा सरकार में कराए जा रहे कार्य को भी इस सरकार ने बंद कर दिया है। नगर अध्यक्ष रूपेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पूरे देश का निजीकरण करने की कुत्सित कार्य किया जा रहा है। रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है। नगर महामंत्री रत्नेश श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार व अव्यवस्था के काराण् पूरा नगर परेशान है। पांच वर्ष से नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा की थी फिर भी कोई विकास कार्य नहीं हुआ। केवल अपने चहेतों को ठेका देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिलवाया गया। इस दौरान राजकुमार केसरी, डा. राजेश श्रीवास्तव, डा. जफरूददीन अंसारी, अब्दुल मन्नान खां, राकेश यादव, इंद्रजीत मौर्या, नियाज अहमद, जगदीश, रवि सोनकर, जयनाथ यादव, विशुन प्रसाद, महताब आलम, रमन, निशार अहमद, नीलम, आदि मौजूद रहे।