{"_id":"597cd6aa4f1c1b991d8b4726","slug":"171501353642-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो में तेजी लाए बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो में तेजी लाए बीडीओ
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने जिला पंचायत सभागार में ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास के द्वारा कराये जा रहे कार्यों की शुक्रवार की देर शाम समीक्षा की। मनरेगा के काम में सुस्ती पर बीडीओ, तकनीकी सहायक मनरेगा पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि हर हाल में 15 अगस्त तक आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा कर लिया जाए। अब लापरवाही बरादश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 14 अगस्त तक पूर्ण कराएं, ताकि 15 अगस्त को उनका उद्घाटन किया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के कार्य में तेजी लाने को कहा। पीडी हरिचरण सिंह को निर्देश दिया कि शासन की मंशानुुरूप आवासों का निर्माण पूरा कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि मनरेगा के तहत गांवों में ग्रामीणों को रोजगार देने में तेजी लाई जाए। उपायुक्त मनरेगा अनय कुमार मिश्र से कहा कि मनरेगा के टेक्निकल सहायकों की माह के प्रत्येक तीसरे शुक्रवार को प्रगति की समीक्षा की जाएगी, जिसमें सभी तकनीकी सहायक अपने गांव में कराए जा रहे सभी कार्यों के प्रगति विवरण के साथ शामिल हो। उन्होंने गांवों में पौधरोपण भी कराने का भी निर्देश दिया। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि मनरेगा सहित सभी कार्यों का साप्ताहिक कार्य योजना बना कर टीएस को दें तथा उसकी साप्ताहिक मानीटरिंग स्वयं करें। जिलाधिकारी ने कहा कि टीएस की प्रगति कम मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन