{"_id":"596671174f1c1bd34d8b46f6","slug":"171499885847-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजबान 39वीं पीएसी बाधा रेस में रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजबान 39वीं पीएसी बाधा रेस में रही अव्वल
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। हनुमान पड़रा स्थित 39वीं वाहिनी पीएसी के तत्वावधान में पीएसी पूर्वी जोन की 45वीं अंतर वाहिनी एलार्म एफिसिएंसी रेस व शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। शुभारंभ सेनानायक अवधेेश कुमार पांडेय ने फीता काट कर किया। प्रतिभागी टीमों द्वारा मार्च पास्ट करके सेनानायक को सलामी दी गई। प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन में रहते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ लिया। पहले दिन बाधा रेस प्रतियोगिता में मेजबान 39 वीं वाहिनी पीएसी पहले स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के दौरान पहले दिन बाधा रेस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागी टीमों को 11 बाधाओं को पार करना था। जिसमें मेजबान 39वीं वाहिनी की टीम ने सभी 11 बाधाओं को पार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 42 वीं टीम दूसरे और 48वीं टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की 4वीं, 12वीं, 20वीं, 26वीं, 33वीं, 34वीं, 36वीं, 37वीं, 39वीं, 42वीं और 48वीं वाहिनी पीएसी की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान डा. राजीव कुमार, सहायक सेनानायक हीतेंद्र कुमार, शिविरपाल उमेश कुुमार दूबे, दलनायक रजनीकांत राय, लालसा पांडेय, रकोश उपाध्याय, घनश्याम, शिवराम यादव, कमला प्रसाद, दानिश अनवर और विनय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।