फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   17 polling places changed on the recommendation of the Election Commission

निर्वाचन आयोग की संस्तुति पर बदले 17 मतदान स्थल

Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
17 polling places changed on the recommendation of the Election Commission
विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए जिले में बनाए गए बूथों में से कई बूथों के भवनों की जर्जर स्थिति होने या अन्य कारणों से मतदेय स्थल बदल दिए गए हैं। इसकी संस्तुति जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग से की थी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने संस्तुति पर कार्रवाई करते हुए लगभग 17 बूथों को बदला है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि छानबे में एक, नगर में चार और चुनार में 12 मतदान स्थल बदले गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में दो हजार दो सौ 68 मतदेय स्थल और एक हजार तीन सौ 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विकास खंड छानबे में पंचायत भवन मुडावन के स्थान पर प्राथमिक विद्यालय रन्नोपट्टी तथा विधानसभा नगर क्षेत्र में परमहंस जूनियर हाईस्कूल से सेंट जेवियर स्कूल रतनगंज, बाल भारती जूनियर हाईस्कूल रमईपट्टी कक्ष एक, दो और तीन से अग्रसेन ग्लोरियस स्कूल रमईपट्टी कक्ष एक, दो और तीन को बदला गया है। वहीं विधानसभा क्षेत्र चुनार में नगर पालिका परिषद प्राथमिक पाठशाला प्रथम रामलीला मैदान से नगर पालिका परिषद प्राथमिक पाठशाला प्रथम चुनार, प्राथमिक विद्यालय बगही प्रथम से आर्य कन्या विद्यालय बगही, प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर प्रथम कक्ष एक से प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर , दितीय कक्ष दो, पंचायत भवन खिरौड़ी अशरफाबाद से उच्च प्राथमिक विद्यालय अशरफाबाद, प्राथमिक विद्यालय मीरपुर धारा से प्राथमिक विद्यालय धारा प्रथम, प्राथमिक विद्यालय धारा प्रथम से प्राथमिक विद्यालय मीरपुर, प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर प्रथम से प्राथमिक विद्यालय जमालपुर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय जमालपुर से प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर को परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed