फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हीरा-जेवरात से अधिक कीमती है समय

हीरा-जेवरात से अधिक कीमती है समय

Fri, 11 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
हीरा-जेवरात से अधिक कीमती है समय
अदलहाट। क्षेत्र के अदलहाट बाजार स्थित यूनियन बैंक परिसर में चल रहे रामकथा के चौथे दिन गुरूवार को स्वामी तुलसी किंकर महाराज ने सत्संग की महिमा पर भक्तों के बीच बोलते हुए कहा कि संसार में समय सबसे कीमती वस्तु है। जिसने समय का सदुपयोग किया वहीं आगे बढ़ा।
विज्ञापन

हीरा-जेवरात से अधिक कीमती समय है। इस कीमती वस्तु में सत्संग का समय सबसे महत्वपूर्ण है। यह अमृत, अमरत्व प्रदान कर सकता है, मोक्ष नहीं दे सकता। कल्पतरु के नीचे बैठकर खोजोगे कि कुछ मिले परंतु मोक्ष नहीं मिलेगा। पारस मणी से सोना बन सकता है परंतु मोक्ष नहीं। इन तीनों से कीमती सत्संग है। इससे धर्म, काम, मोक्ष सभी प्राप्त हो जाता है। हनुमानजी कुमति निवार सुमति के संगी हैं। जिस वस्तु से कलह उत्पंन हो वह कीतनी भी कीमती हो परित्याग करना चाहिए। आस्तिकता से आत्मबल बढ़ता है। सत्संग व बड़ों का सम्मान आस्तिकता से ही पैदा होता है। रामकथा के दौरान आरती के बाद कथा संयोजक छेदीलाल गुप्त ने प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर मुरारी, रामललित सिंह, बचाउ, सुरेंद्रनाथ सिंह, लालबहादुर, शिवधनी दुबे, सुनील यादव, फणेंद्र श्रीवास्तव, रेखा जायसवाल, विद्या देवी, अमरावती देवी, श्वेता जायसवाल, आशा श्रीवास्तव, शांती देवी, सावित्री देवी, शुशीला देवी सहित अनेकों श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed