{"_id":"5bef0e86bdec2269717a3325","slug":"161542393478-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुम्भ मेला के दौरान 11 स्टेशनों से 15 दिनों पहले से होगी टिकटों की बुकिंगं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुम्भ मेला के दौरान 11 स्टेशनों से 15 दिनों पहले से होगी टिकटों की बुकिंगं
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। प्रयागराज में 15 जनवरी से आयोजित होने वाले कुंभ मेला में आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष सुविधा देते हुए, 11 स्टेशनों पर अनारक्षित रेलवे टिकटों की 15 दिनों की अग्रिम बुकिंग की सुविधा देने का निर्णय लिया है । इस अवधि में विंध्याचल, इलाहाबाद जंक्शन,इलाहाबाद सिटी, नैनी, सूबेदारगंज, प्रयाग, प्रयाग घाट, दारागंज, फाफामऊ, झूंसी, इलाहाबाद छिवकी से जाने और वापसी के लिए अनारक्षित टिकटों की अग्रिम बुकिंग की अनुमति होगी। टिकटों को 15 दिन पहले बुक करने की अनुमति दी जाएगी।
रेल अधिकारियों की मानें तो अगर नागपुर में एक यात्री इलाहाबाद मेला क्षेत्र के किसी भी स्टेशन के लिए टिकट खरीदना चाहता है, तो वह 15 दिनों पहले ही खरीद सकता है। हालांकि, इस तरह के रिटर्न टिकटों पर कोई धन वापसी की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह सुविधा केवल मेला अवधि के दौरान यात्रियों को उपलब्ध रहेगी और 11 जनवरी, 2019 को या उसके बाद 6 मार्च, 2019 तक खरीदे गए टिकटों के लिए उपलब्ध होगी। इस सुविधा के संबंध में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे राजीव चौधरी ने बताया कि रेल प्रशासन कुंभ मेला की अवधि के दौरान प्रयागराज शहर आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और अन्य नियमित यात्रियों की आवश्यकताओं के संबंध में बहुत संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि हमने कुंभ मेला के दौरान प्रयागराज आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बुनियादी ढांचे और विशेष ट्रेनों के मामले में व्यापक व्यवस्था की है।