{"_id":"5bae7abb867a557fec71d318","slug":"161538161339-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम का रजिस्टर गायब करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम का रजिस्टर गायब करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। प्राथमिक विद्यालय राहकला के प्रधानाध्यापक फिरोज अहमद को खंड शिक्षाधिकारी मड़िहान की रिपोर्ट पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया। प्रधानाध्यापक पर एडवांस रजिस्टर में दस्तखत बनाकर लापता रहने, समय से विद्यालय नहीं पहुंचने, मध्याह्न में चले जाने का आरोप है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विद्यालय में पढ़ाई प्रभावित होती है।
बीईओ ने रिपोर्ट में कहा है कि जब कभी भी अधिकारी जांच के लिए विद्यालय पर पहुंचते हैं तो वहां एमडीएम रजिस्टर मौजूद नहीं होता है बल्कि वह अपने पास रखता है यहां तक ही नहीं उसने अपने रसोइयों का दो महीने से मानदेय भी नहीं दिया है। मांगने पर उसको फटकार लगाता है। इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की गई थी जिस पर उन्होंने मामले की जांच की। जांच में पाया कि अध्यापक बराबर रजिस्टर को लेकर गायब रहते हैं और विद्यालय में अनियमितता भी बरती जाती है जिसकी रिपोर्ट जिला बेसिक अधिकारी को सौंपी गई। रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय राहकला के हेड मास्टर फिरोज अहमद को एडवांस हस्ताक्षर बनाने व अनियमितता बरतने के मामले में निलंबित किया गया है। जिसके पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय राहकला का भी चार्ज है ।