फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े शिवभक्त

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े शिवभक्त

Fri, 10 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े शिवभक्त
रामेश्वर महादेव का किया गया शृंगार
मिर्जापुर। सावन की शिवरात्रि पर गुरुवार को नगर और देहात क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माला-फूल, बेलपत्र, दूध-दही, भांग-धतूरा, शमी पत्र, शहद के साथ जलाभिषेक कर समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सावन महीने के इस विशेष तिथि पर शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन का दौर भोर से शुरू हो गया था, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। शिवलय पहुंचे किसी भक्त ने वैदिक मंत्रोच्चार बीच रुद्राभिषेक तो किसी ने जलाभिषेक कर मंगलकामना की। मंदिर में दर्शन-पूजन का क्रम अनवरत चलता रहा। नगर के बाबा बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर सहित श्री पंचमुखी महादेव, श्री ताड़केश्वर महादेव, श्री नागेश्वर महादेव, श्री टाटेश्वर महादेव, श्री आनंदेश्वर महादेव सहित अन्य कई इलाकों में स्थित भगवान शंकर के दरबार में हर-हर महादेव व बोल-बम की गूंज गूंजती रही। सावन की शिवरात्रि के मौके पर शिवालयों की तरह-तरह के पुष्पों व रंगीन झालरों से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। बाबा भोलेनाथ का शृंगार किया गया।
विज्ञापन

विंध्याचल: बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया। शिवपुर स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। बाबा का फूल-पत्तियों से भव्य शृंगार किया गया थो। विंध्याचल मंदिर परिसर में विराजमान श्री पंचमुखी महादेव का भी भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। कंतित स्थित कंतितेश्वर महादेव, रामगयाघाट स्थित श्री भूतेश्वर नाथ महादेव, गजिया स्थित दुग्धेश्वर नाथ महादेव, बावली चौराहा स्थित बाबा बूढ़ेनाथ, रोडवेज के समीप स्थित श्री नंदेश्वर नाथ महादेव मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed