फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शीतला धाम में उमड़े श्रद्घालु, किया दर्शन पूजन

शीतला धाम में उमड़े श्रद्घालु, किया दर्शन पूजन

Tue, 31 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
शीतला धाम में उमड़े श्रद्घालु, किया दर्शन पूजन
जिगना/सीखड़। सावन के पहले सोमवार को शीतला माता धाम विजयपुर व अदलपुरा में भारी संख्या में भक्तों का जमावड़ा हुआ। विजयपुर स्थित मां शीतलामाता धाम व डेरवा स्थित दुलारो माता के दरबार में करीब 20 हजार भक्तों नें दर्शन पूजन किया। खराब मौसम के बावजूद भक्तों ने छाता व प्लास्टिक की छावनी बना कर मां के लिए हलुवा पूडी तैयार कर माता को भोग लगाया। बारिश के चलते भक्तों को गंदगी व कीचड़ के कारण बनी फिसलन का सामना करना पड़ा। मेला क्षेत्र में अराजक तत्वों का बोल बाला रहा। दोपहर बाद मौसम कुछ साफ होने पर लोग मेले में खरीददारी भी की। मेले में झूला, जादू का लोगों ने आनन्द उठाया। खिलौने की दुकानों पर बच्चों की अधिक भीड देखी गई। मेला क्षेत्र में अव्यवस्थाओं के चलते गैपुरा लालगंज मार्ग पर जाम लग रहा। सीखड़ के आराजी लाइन सुल्तानपुर में स्थित मां शीतला के धाम में सावन के पहले सोमवार पर भारी संख्या में भक्तों ने अपना शीष नवा आशीर्वाद प्राप्त किया। आस्थाधाम में व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते श्रद्घालुओं को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed