फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भागवत पूजन व चिंतन से चरित्र और विवेक का विकास: नरायणानंद

भागवत पूजन व चिंतन से चरित्र और विवेक का विकास: नरायणानंद

Thu, 22 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भागवत पूजन व चिंतन से चरित्र और विवेक का विकास: नरायणानंद
लालगंज। क्षेत्र के गंगहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बुधवार को किया गया। रामकथा शुरू होने के पूर्व भक्तों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव की गलियों से होकर कथा स्थल तक पहुंचे। कथाकार काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ महराज ने कथा का शुभारंभ कर कहा कि मानव समाज की संपूर्ण मनोवृत्तियों का ज्ञान भागवत में भरा है। इस ग्रंथ के पूजन व चिंतन करने से चरित्र और विवेक का विकास होता है।उन्होंने कहा कि धर्म के बिना मनुष्य यंत्र के समान है। कहा कि प्रकृति और मनोवृत्ति का ज्ञान होने से विवेक क्रियाशील रहता है। ऐसे वातावरण में धर्म वैज्ञानिक व रूढ़ियों से मुक्त रहता है। व्यक्ति स्वतंत्र होकर आत्मविश्वास से भरा रहता है।कहा कि इच्छा और ज्ञान सहचर हैं। भागवत कथा में अच्छाई का ज्ञान दर्पण की तरह दिखाई देता है, लेकिन बुराई अदृश्य और कपट रूप धारण करके नुकसान पहुंचाने का कार्य करती है। कहा कि अहंकार में समस्त दुर्गुण रहते हैं, इसलिए भागवत में मानव को परमात्मा का अंश बताया गया है। इस अवसर पर उमाशंकर मिश्र, पूर्व प्रधान शिव बहाल दूबे, ग्राम प्रधान अमरेश दूबे, त्रिलोकी नाथ, प्रभाशंकर, रविशंकर, जगत नारायण दूबे आदि ने कथा श्रवण किया। भागवत कथा के अंत में भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed