{"_id":"5a5e43f64f1c1ba3268b4b98","slug":"161516127222-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई समस्या
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस पर किसानों ने उठाई सिंचाई की समस्या
संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गईं समस्याएं, जिलाधिकारी के नहीं पहुंचने पर लोग हुए मायूस
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को तहसीलों में फरियादियों की समस्याएं सुनीं गईं। लालगंज तहसील में जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे को जनसमस्याएं सुननी थीं लेकिन प्रमुख सचिव के निरीक्षण के चलते तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान 97 में चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान किसानों ने सिंचाई की समस्या उठाई।
संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक फरियादी नहर में पानी खोलने की मांग को लेकर पहुंचे थे। क्षेत्र के उपरौध राजवाहा रानीबारी राजवाहा में सिरसी बांध का पानी देने की मांग किसान सूर्यमणी मिश्रा, मुन्नू राम ,दशरथ यादव, गौरीशंकर ने की। महादेव के प्रधान शिवशंकर कोल ने शिकायत किया कि एसएमसी खाते से शिक्षक द्वारा 17 हजार मनमाने ढंग से निकालने के बाद भी रंगाई पुताई नहीं कराई गई। उपरौध अधिवक्ता समिति के अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार को स्थानांतरित करने की मांग की। इस दौरान नायब तहसीलदार उमेश चंद, बीडीओ विजय नाथ दुबे, डीआईओएस अवध किशोर सिंह, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, राजेश प्रताप सिंह आदि रहे। सदर तहसील में एडीएम विजय बहादुर की अध्यक्षता में जनता की समस्याओं को सुना गया। मौके पर 175 मामले आए जिनमें से पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम अरविंद चौहान, तहसीलदार विकास पांडेय आदि मौजूद रहे। चुनार में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व वंश बहादुर सिंह ने जनता की समस्याएं सुनीं। तहसील दिवस मे कुल 78 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मौके पर चार का निस्तारण हुआ। इस दौरान उपजिलाधिकारी डा. अविनाश चन्द्र त्रिपाठी, तहसीलदार सुरेंद्र बहादुर सिंह आदि रहे। मड़िहान में संपूर्ण समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह ने समस्याओं को सुना। इस दौरान 56 फरियादी समस्या लेकर आए लेकिन मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नही हो सका।
चुनार में फरियादियों की फरियाद सुनने के दौरान उपजिलाधिकारी डा. अविनाश चन्द्र त्रिपाठी की अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा कर उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में मड़िहान तहसील सभागार में बीएलओ की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में 18 वर्ष पूरा करने वाले मतदाताओं की सूची अलग बनाएं।सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को 15 दिन में मामलों का निस्तारण कर रिपोर्ट देने को निर्देश दिया गया। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में शिथिलता पर मीटिंग के दौरान सुपरवाइजरों को फटकार लगाया। कहा कि लापरवाही पर बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीएम की निगरानी में 240 जरूरतमंद गरीब बृद्ध असहायों को कंबल वितरण किया गया।
मड़िहान तहसील में अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों की नई कमेटी के विभिन्न पदों के चुनाव के लिए पर्चा भरा गया। अधिवक्ता त्रिवेणी प्रसाद दूबे ने बताया कि इसके पूर्व 12 जनवरी को ही चुनाव होना था किंतु बार द्वारा मनमानी की जा रही थी। जिसके वजह से समिति भंग कर नई समिति की निगरानी में 19 जनवरी को चुनाव होगा। इस दौरान रामधनी सिंह, जंग बहादुर सिंह, राकेश सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।