फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कोटार नाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्घालुओं ने किया जलाभिषेक

कोटार नाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्घालुओं ने किया जलाभिषेक

Sat, 16 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
कोटार नाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्घालुओं ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया विकास खंड के कोटार गांव में पौष त्र्योदशी पर क्षेत्र के कोटार नाथ शिव मंदिर पर शुक्रवार चार बजे भोर से ही शिव भक्तों का रेला लगा रहा। शाम तक दो लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेका। खाद्य सामग्री की दूकानों भी भीड़ लगी रही। बच्चों ने खिलौने खरीदे और झूले का आनंद लिया। यातायात नियंत्रण की व्यवस्था न होने के कारण हलिया-कोटारनाथ मार्ग पर जबरदस्त जाम लगा। भीड़ को नियंत्रित तथा बड़े वाहनों को रोकने के लिए कोटार व सोठिया गांव के पास दो बैरियर लगाए गए थे लेकिन यह उपाय कारगर नहीं साबित हुआ।
अदवा नदी के मध्य स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर प्रति वर्ष की तरह पौष माह के त्र्योदशी पर मेला लगा रहा। मेले में क्षेत्रीय तथा पड़ोसी जनपद के श्रद्धालु भोर से ही दर्शन पूजन के लिए लाइन में लगे रहे। श्रद्घालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र चढ़ाए। बाबा का दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शंकर का दर्शन करने के बाद सुख समृद्घि की कामना की। मेले की सुरक्षा व भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रही। इसमें इलाकाई पुलिस के अलावा एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। मंदिर जाने वाली उत्तरी मार्ग से भक्तों को गुजरने के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा आधा अधूरा काम छोड़ दिया गया है। जिसके कारण भक्तों को अदवा नदी के बहते पानी से होकर जाना पडं रहा है। मंदिर के पुजारी राजा राम गीरी व्यवस्था में लगे रहे। एडीओ पंचायत पीयूष दुबे ने बताया की 20 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेला चार किलोमीटर क्षेत्र में लगा हुआ है। मेले में आए भक्तों ने लाई, लकड़ी के सामान, बांस के बर्तन, मिट्टी के बर्तन आदि की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


पानी तक का इंतजाम नहीं
कोटार नाथ मेले में आए दर्शनार्थियों के लिए पानी मुकम्मल इंतजाम नहीं किया गया है, जिससे श्रद्घालु नदी का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ठंड के मौसम में कोटार ग्राम प्रधान शांति कोल व शिवधनी कोल की ओर से अलाव तथा रुकने वालो के लिए पुआल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed