{"_id":"5a18669c4f1c1b9e678bdc5e","slug":"161511548572-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण में काफी खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण में काफी खामियां
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र बनाने में नियमों की धज्जियां उड़ाईं गईं। ऑनलाइन केंद्र निर्धारण के बाद भी तमाम गड़बड़ियां रह गई हैं। केंद्र मानक से ज्यादा दूर बना दिए गए हैं, जिसके चलते छात्राओं को भी 30 से 50 किमी दूर जाकर परीक्षा देना होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षार्थियों को रहने और खाने की समस्या भी होगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2018 की परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन किया गया है। इसमें भी काफी खामियां रह गई हैं। 94 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन किया गया। इस पर आपत्तियां मांगी गई थीं। इसके बावजूद निर्धारण में गड़बड़ी रह गई है। नगर के गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज रतनगंज की छात्राओं का परीक्षा केंद्र छानबे ब्लॉक के सम्राट अशोक इंटर कॉलेज बिहसड़ा में भेज दिया गया है, जो कॉलेज से लगभग 30 किमी दूर है। वहीं विकास खंड लालगंज के गंगू भंगू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूरा काशीनाथ का परीक्षा केंद्र चुनार, विंध्याचल कंतित के पं. रामचंद्र मिश्रा इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र बसंत इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विंध्याचल का केंद्र बसंत इंटर कॉलेज में बना दिया गया है। वहीं बापू उपरौध इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र 50 किमी दूर राज नारायण इंटर कॉलेज मुड़पेली में बनाया गया है। आनंदा चरण बनर्जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने बसंत इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर आपत्ति जताया गया है। मुनि अगस्त इंटर कॉलेज ने बाउंड्री वाल नही होने के बावजूद परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रत्यावेदन किया है। बोर्ड परीक्षा के लिए चार राजकीय, 39 अशासकीय और 51 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2018 की परीक्षा में 79 हजार 599 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें से हाईस्कूल में 45529 व इंटरमीडिएट परीक्षा में 34070 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह का कहना है कि केंद्र का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ऑनलाइन किया गया है। इसमें पारदर्शिता बरती गई है। विद्यालय से परीक्षा केंद्र अधिकतम आठ किमी के अंदर बनाया जाता है। जिन परीक्षा केंद्रों की दूरी अधिक है, उनके लिए प्रत्यावेदन मांगा गया है। परीक्षा केंद्र की कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
नए केंद्र बने, पुराने हटाए गए
मिर्जापुर। बोर्ड परीक्षा में कई केंद्रों को हटा दिया गया है जबकि कुछ को नया केंद्र बनाया गया है। अशासकीय सहायता प्राप्त आदर्श इंटर कॉलेज बिसुंदरपुर, माधव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पुरुषोत्तमपुर, राम प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज शेरूपुर तथा रमवंती इंटर कॉलेज छानबे को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं वित्तविहीन विद्यालय माता शांति इंटर कॉलेज, ज्वाला प्रसाद इंटर कॉलेज देवरिया बंग्ला, जटाधारी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आही और जन चेतना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहंगपुर को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तीन राजकीय और सात अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों को इस बार परीक्षा केंद्र नही बनाया गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विंध्याचल, बरौंधा और स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नहीं बनाया गया है। साथ ही अशासकीय सहायता प्राप्त श्रीशिवजी इंटर कॉलेज, शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज, पीडीएनडी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज अघवार, आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट, इंटर कॉलेज मठना तथा सुंदर मुंदर बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र नहीं बनाया गया है।